चौथी बार सफलतापूर्वक बढ़ाई गई चंद्रयान-2 की ऑर्बिट

Follow न्यूज्ड On  

चेन्नई, 2 अगस्त (आईएएनएस)| भारत के मून स्पेसक्राफ्ट चंद्रयान-2 की ऑर्बिट चौथी बार सफलतापूर्वक बढ़ाई गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार दोपहर 3.27 बजे चंद्रयान की ऑर्बिट को चौथी बार बढ़ाया है।

भारतीय स्पेस एजेंसी ने कहा कि चंद्रयान-2 की कक्षा को 646 सेकेंड के लिए ऑनबोर्ड मोटरों को चालू कर के 277 गुणा 89,472 किलोमीटर तक बढ़ा दिया गया।

स्पेसक्राफ्ट के सभी पैरामीटर सामान्य काम कर रहे हैं। इसके ऑर्बिट को 6 अगस्त को दोपहर 2.30 से 3.30 के बीच में पांचवीं बार बढ़ाया जाएगा।

चंद्रयान -2 को 22 जुलाई को भारत के हेवी लिफ्ट रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-मार्क तीन (जीएसएलवी एमके तीन) द्वारा 170 गुणा 45, 475 किलोमीटर की अण्डाकार कक्षा में इंजेक्ट किया गया था।

स्पेसक्राफ्ट में तीन सेगमेंट है- ऑर्बिटर (वजन 2,379 किलोग्राम, आठ पेलॉड), लैंडर विक्रम (1,471 किलोग्राम, चार पेलॉड) और रोवर प्रज्ञान (27 किलोग्राम, दो पेलॉड)।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022