चेन छीनाझपटी के दौरान महिला को चाकुओं से गोदा, अस्पताल में हुई मौत

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर में एक 25 वर्षीय महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह बाजार से घर आ रही थी, जब उस पर चाकू से हमला किया गया। महिला की गोद में 2 साल का एक बच्चा भी था।

घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना तब हुई जब सिमरन कौर नाम की महिला अपनी मां के साथ बाजार से घर लौट रही थी। उसकी गोद में उसका बच्चा था।

रास्ते में एक व्यक्ति ने उसकी चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन सिमरन ने विरोध किया और उस शख्स को पकड़ लिया। जब वह नीचे गिरा तो उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह अपने साथी के साथ स्कूटी से फरार हो गया। सिमरन को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों का गठन किया है।

साल 2020 में चेन छीनाझपटी के मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गई। साल 2019 से इसमें 27.11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल चेन छीने जाने के 7,965 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2019 में 6,266 मामले दर्ज हुए थे।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, डकैती के मामलों में 0.35 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है। 2019 में 1,956 मामलों की तुलना में 2020 में डकैती के कुल 1,963 मामले दर्ज किए गए।

–आईएएनएस

एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022