IPL 2020: धोनी की सुपर किंग्स को आईपीएल में पहली बार मिली 10 विकेट से हार

Follow न्यूज्ड On  

शारजाह, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को आईपीएल-13 में तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 10 विकेट से हरा दिया। यह चेन्नई की आईपीएल इतिहास में पहली 10 विकेट से हार है।

इससे पहले वह कभी भी 10 विकेट से नहीं हारी। मुंबई ने चेन्नई को 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 114 रनों पर ही रोक दिया था। फिर ईशान किशन के नाबाद 68 और क्विंटन डी कॉक के नाबाद 46 रनों के दम पर 12.2 ओवरों में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।

इससे पहले चेन्नई को नौ विकेट से हार मिली थी जो उसकी सबसे बुरी हारों में से एक थी। इत्तेफाकन चेन्नई को वो हार भी मुंबई ने 2008 में दी थी।

मुंबई ने यह मैच 46 गेंद शेष रहते हुए यह मैच अपने नाम किया। गेंद शेष रहते हुए यह चेन्नई की सबसे बड़ी हार है।

इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने उसे 2012 में 40 गेंद शेष रहते हुए हराया था। 2008 में मुंबई ने 37 गेंद शेष रहते हुए चेन्नई को हराया था। राजस्थान ने 2008 में ही चेन्नई को 34 गेंद शेष रहते हुए हराया था।

–आईएएनएस

एकेयू/जेएनएस

This post was last modified on October 24, 2020 9:20 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022