चेन्नई सुपर किंग्स ने याद दिलाया लंबे बालों वाला धोनी

Follow न्यूज्ड On  

चेन्नई, 7 मई (आईएएनएस)। एक समय था जब महेंद्र सिंह धोनी के लंबे बालों की चर्चा हुआ करती थी। लंबे बालों के साथ ही धोनी ने भारतीय टीम में पदार्पण किया था और फिर पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी 148 रनों की पारी में भी लंबे बाल लहराते दिखे थे।

दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टी-20 विश्व कप के पहले संस्करण में धोनी ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी और टीम को विश्व विजेता भी बनाया था। इस दौरान भी धोनी के लंबे बाल चर्चा में रहे थे।

समय के साथ धोनी ने अपनी हेयरस्टाइल में बदलाव किया और लंबे बालों को त्याग दिया, लेकिन गुरुवार को चेन्नई सपुर किंग्स ने धोनी के उन्हीं लंबे बालों की याद दिला दी।

धोनी की आईपीएल फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को धोनी की एक पुरानी फोटो पोस्ट कर उनके लंबे बालों की याद ताजा की। इस फोटो में धोनी के साथ हरभजन सिंह, सुरेश रैना, लक्ष्मीपति बालाजी और वेणुगोपाल राव दिख रहे हैं।

फ्रेंचाइजी ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, “मैन इन ब्लू, पीले रंग में एक साथ खेलना शुरू करने से पहले अलग रंग में। यह अनमोल है। 2005 में श्रीलंका का दौरा।”

इस श्रीलंका सीरीज में धोनी ने सबसे ज्यादा 346 रन बनाए थे जिसमें 115, 33 और 183 रनों की पारियां शामिल थीं।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022