चेतन भगत जेएनयू पर ट्वीट को लेकर हुए ट्रोल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)| लेखक चेतन भगत को रविवार को ट्विटर पर जमकर ट्रोल हुए। ऐसा चेतन भगत द्वारा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) पर ट्वीट करने के बाद किया गया। हालांकि, उन्हें समर्थन भी मिला। उन्होंने ट्वीट किया “जेएनयू सिर्फ एक कॉलेज है।”

आगे लिखा, “भारत में करीब 40,000 कॉलेज हैं।”

उन्होंने लिखा, “मैं समझता हूं यह महत्वपूर्ण है। लेकिन किसी एक कॉलेज को कितना महत्व व ध्यान दिया जाए, इसकी सीमा है।”

उन्होंने लिखा, “1.2 अरब लोगों वाले देश में और अधिक महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।”

इस पोस्ट को चार हजार बार रिट्वीट किया गया और 21.2 हजार लाइक किए गए।

एक यूजर ने लिखा, “निश्चित रूप से हैं, चेतन। लेकिन, कितने अन्य कॉलेजों में कुछ फर्जी वीडियो के आधार पर छात्रों को ‘देशद्रोही’ और ‘टुकड़े टुकड़े गिरोह’ करार दिया गया है? कितने अन्य कॉलेजों में उन्हें डंडों, रॉड से पीटा गया है?”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह एक कॉलेज नहीं है। यह एक खरपतवार वाला खेत है और इसे वैसे ही कुचलकर हटाया जाना चाहिए जैसे एक किसान खरपतार को अपने खेत से हटाता है।”

एक यूजर ने लिखा, “आप सिर्फ एक लेखक हैं। भारत में बहुत सारे हैं। आप सोचते है कि आप महत्वपूर्ण हैं, लेकिन आपको हद पता होनी चाहिए कि आपको कितना महत्व मिलना चाहिए।”

कई यूजर ने उन्हें याद दिलाया कि जेएनयू एक कॉलेज नहीं बल्कि विश्वविद्यालय है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022