दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: छतरपुर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Chhatarpur Assembly seat

Follow न्यूज्ड On  

Chhatarpur Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। छतरपुर विधानसभा सीट (Chhatarpur Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट दक्षिणी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के करतार सिंह तंवर ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी ब्रह्म सिंह तंवर को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में छतरपुर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक करतार सिंह तंवर को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने ब्रह्म सिंह तंवर को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने सतीश लोहिया पर दांव आजमाया है।

छतरपुर विधानसभा सीट (Chhatarpur Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का छतरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Chhatarpur seat) दक्षिण दिल्‍ली का इलाका है। 1974 में इस इलाके में बाबा संत नागपाल ने भगवान शिव का मंदिर बनवाया था। भारत के सबसे बड़े मंदिरों में शुमार इस शिव मंदिर को छतरपुर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस इलाके में तुगलक शासनकाल में बनवाई गई प्रसिद्द कुतुब मीनार भी है।

छतरपुर विधानसभा सीट पर 2008 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के बलराम तंवर ने भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर को हराया और विधायक बने। 2013 के चुनाव में भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर ने पिछली हार का बदला लेते बलराम तंवर को हराया और खुद विधायक बने। 2015 के चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के करतार सिंह तंवर ने जीत हासिल की। उन्‍होंने भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर को करारी शिकस्‍त दी।

छतरपुर विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 185092 है, जिनमें पुरुष मतदाता 108679और महिला मतदाता 76408 हैं। पिछले चुनाव में 67.34 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

छतरपुर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

करतार सिंह तंवर, आप – 67645
ब्रह्म सिंह तंवर, बीजेपी – 45405

हार का अंतर – 22240

छतरपुर विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – करतार सिंह तंवर
BJP – ब्रह्म सिंह तंवर
Congress – सतीश लोहिया

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022