छग : दादा का सपना पूरा करेगा पोता, हेलीकॉप्टर से लाएगा दुल्हन

Follow न्यूज्ड On  

 रायपुर, 20 जनवरी (आईएएनएस/वीएनएस)। अब तक आपने शाही परिवार के शाही शादियों के बारे में खूब सुना है। पर हम आपको बताने जा रहे हैं एक किसान पुत्र की शाही शादी के बारे।

  ये शादी होने वाली है छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के अंतर्गत आने वाले घोरपुरा गांव में, जहां दूल्हा अंकुश सिंह अपने दादा के सपने को पूरा करने 22 जनवरी को हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन लेने जाएंगे।

अंकुश ने इसके लिए बाकायदा जिला प्रशासन से हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने और उतरने की अनुमति मांगी थी, जो उसे 18 जनवरी को ही मिल गई।

अंकुश सिंह पिता महेंद्र प्रताप सिंह की शादी सतना (मप्र) निवासी अरुण सिंह की सुपुत्री अदर्शिता सिंह के साथ 22 जनवरी को होने वाली है। उनकी विवाह की रस्में 20 जनवरी मंडपाच्छादन के साथ ही शुरू हो गई। बहरहाल, किसान पुत्र के इस अनोखी शादी की छत्तीसगढ़ सहित शहडोल (मप्र) में भी चर्चा हो रही है।

अंकुश सिंह ने वीएनएस से दूरभाष पर हुई चर्चा में बताया कि वे अपने दादा धर्मराज सिंह के सपने को पूरा करने ऐसा कर रहे हैं। वे किसान के बेटे हैं। उनके दादाजी मालगुजार धर्मराज सिंह का यह सपना है कि उसका पोता अंकुश सिंह हेलीकॉप्टर से बारात जाए और हेलीकॉप्टर से ही दुल्हन लेकर आए।

दादाजी के इसी सपने को पूरा करने अंकुश सिंह ने हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने का फैसला किया है। वे बताते हैं कि उसने हैदराबाद से डेक्कन कंपनी का हेलीकॉप्टर किराए पर लिया है और हेलीकॉप्टर के लिए बाकायदा जिला प्रशासन मुंगेली से परमिशन ली थी, जो उन्हें मिल गई है।

ये हेलीकॉप्टर 8 सीटर है। अंकुश ने बताया कि उनकी बारात 22 जनवरी को दोपहर 3 बजे मुंगेली स्थित स्टेडियम से उड़ान भरेगी और 23 जनवरी को सुबह 11 बजे शहडोल से उड़ान भरेगी।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022