जगदलपुर (छत्तीसगढ़), 5 दिसम्बर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को जगदलपुर स्थित मानव विज्ञान संग्रहालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय में आदिवासी संस्कृति के प्रदर्शन व चित्रण की प्रशंसा की।
बस्तर दौरे पर पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्षेत्रीय मानव विज्ञान संग्रहालय पहुंचीं और यहां बस्तर की विभिन्न जनजातियों की सभ्यता और संस्कृति से जुड़ी वस्तुओं का अवलोकन किया।
उन्होंने यहां धुरवा, मुरिया, दण्डामी माडिया, भतरा, हल्बा, गदबा, अबुझमाड़िया, दोरला संस्कृति और सभ्यता से जुड़ी वस्तुओं का भी अवलोकन किया।
उन्होंने जनजातीय लोगों की आर्थिक गतिविधियां जैसे शिकार, मछली पकड़ना, कृषि आदि गतिविधियों से जुड़ी सामग्री, उनके आवास, रोजाना की जिंदगी से जुड़ी सामग्री, जनजातीयों की कला और शिल्प से जुड़ी सामग्री जैसे टेराकोटा, बेलमेटल, लौह शिल्प, मृदा शिल्प, काष्ठ शिल्प आदि वस्तुओं का गहराई से अवलोकन किया।
जिला कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली ने बस्तर में 75 दिनों तक मनाए जाने वाले विश्व के सबसे लम्बे पर्व की विशेषताओं के साथ ही इस पर्व में विभिन्न समुदायों की भूमिका के संबंध में जानकारी दी। राज्यपाल ने यहां की शिल्प से जुड़े जीवंत प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और बेलमेटल, कौड़ी शिल्प, लौह शिल्प, पाषाण शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प, जूट शिल्प, केन आर्ट आदि के कलाकारों से मुलाकात की।
इस दौरान बस्तर आयुक्त धनंजय देवांगन विश्वविद्यालय के कुलपति एस.के. सिंह, डीआईजी रतनलाल डांगी, बस्तर कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली, दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव, बस्तर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मल्लिक, सहायक कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा, संग्रहालय के सहायक प्रभारी सरबजीत सिंह उपस्थित थे।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…