Padma Shri Award: छह खिलाड़ियों के लिए पद्मश्री, दिग्गज कोच ओम नांबियार भी शामिल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोमवार को छह खिलाड़ियों और रिटायर्ड कोच ओम नांबियार (Retired coach Om Nambiar)को 2021 के प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार (Padma Shri Award)के लिए नामित किया। दिलचस्प बात यह है कि इस साल किसी क्रिकेटर को नहीं चुना गया है।

नांबियार (89), महान महिला एथलीट पीटी उषा के प्रसिद्ध कोच हैं। 1985 में नांबियार को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो कोचों के लिए सर्वोच्च पुरस्कार है।

सुधा सिंह (36) जो 30 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड रखती हैं और 2010 ग्वांग्झू एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हैं, भी विजेताओं में शामिल हैं। टेबल टेनिस स्टार मौमा दास (36), जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीते थे, भी नामित हैं।

उपलब्धियां : वह भारतीय टीम की सदस्य थीं-जिनमें मनिका बत्रा, सुतीर्थ मुखर्जी, मधुरिका पाटकर, पूजा सहस्रबुद्धे भी शामिल थे-जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टीम का स्वर्ण जीता था। उन्होंने मनिका के साथ मिलकर गोल्ड कोस्ट में महिला युगल में रजत भी जीता। मौमा और मनिका 2017 विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर, ऐसा करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गईं।

–आईएएनएस

 

This post was last modified on January 26, 2021 9:46 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022