छिंगहाई के प्राइमरी स्कूल में गेसार संस्कृति का उत्तराधिकार

Follow न्यूज्ड On  

बीजिंग, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के छिंगहाई प्रांत की गात्वो काउंटी में दूसरे प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थी गेसार संस्कृति संबंधी शिक्षा ले रहे हैं। वे ‘राजा गेसार’ महाकाव्य की कथाओं का गायन वाचन करते हुए दिखाई देते हैं।

राजा गेसार का जन्म 11वीं शताब्दी में हुआ। उन्होंने दैत्यों और दानवों के साथ संघर्ष करते हुए तिब्बती जाति की रक्षा की।

‘राजा गेसार’ विश्व में सबसे लम्बा ऐतिहासिक महाकाव्य है, जिसका लम्बा इतिहास, महान ढांचा और प्रचुर विषय है, जिसे एक वीर रस की कविता मानी जाती है। महाकाव्य ‘राजा गेसार’ तिब्बती जाति की प्रथाओं, कविताओं और कहावतों के आधार पर पैदा हुई कविता है, जो पुरानी तिब्बती जाति की संस्कृति की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि का प्रतिनिधित्व करती है। ‘राजा गेसार’ महाकाव्य वर्तमान विश्व में रखी गई एकमात्र जीवित वीर रस की कविता है, जिसका लोग गान कर रहे हैं। वर्ष 2009 में ‘राजा गेसार’ महाकाव्य विश्व की गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासतों की नामसूची में शामिल की गई है।

छिंगहाई प्रांत की गात्वो काउंटी के दूसरे प्राइमरी स्कूल में सन् 2016 में गेसार संस्कृति के उत्तराधिकार की कक्षाएं खोली गईं, जिनमें पर्यावरण संरक्षण कक्षा, गेसार लिपिकला कक्षा, हाता कथा-वाचन कक्षा आदि नौ कक्षाएं शामिल हैं। कक्षाओं में विद्यार्थी विभिन्न तरीकों से गेसार संस्कृति और पारिस्थितिकी पर्यावरण संरक्षण आदि जानकारी ग्रहण करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

— आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022