छक्के मारने के लिए बड़े शरीर की जरूरत नहीं : रोहित

Follow न्यूज्ड On  

राजकोट, 8 नवंबर (आईएएनएस)| कप्तान रोहित शर्मा की दमदार पारी के दम पर भारत ने बांग्लादेश को यहां दूसरे टी-20 मैच में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। रोहित ने इस मैच में 43 गेंदों पर 85 रन बनाए। उनकी इस पारी में छह चौके और छह छक्के शामिल हैं।

मैच के बाद वह चहल टीवी पर हाजिर हुए बड़े-बड़े छक्के मारने का राज सभी को बताया।

रोहित ने मोसद्दक हुसैन को लगाए गए लगातार तीन छक्कों के बारे में बात करते हुए कहा, “जब मैंने तीन छक्के लगाए तो मैंने अगली तीन गेंदों पर भी छक्का लगाने के बारे में सोचा, लेकिन मैंने चौथी गेंद मिस कर दी और फिर एक रन ले लिया।”

रोहित ने कहा, “आपको बड़े छक्के मारने के लिए बड़ा शरीर नहीं चाहिए होता है। यहां तक की आप (चहल) भी छक्के मार सकते हैं। छक्के मारने के लिए केवल पावर ही नहीं टाइमिंग की भी जरूरत पड़ती है। गेंद बल्ले के बीच में लगनी चाहिए और आपका सिर स्थिर होना चाहिए। छक्के मारने के लिए बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना होता है।”

सीरीज का तीसरा मैच रविवार को नागपुर में खेला जाएगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022