छठे चरण के प्रचार का अंतिम दिन आज, राजनीतिक दल ताबड़तोड़ करेंगे प्रचार

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 10 मई (आईएएनएस)| लोकसभा चुनाव 2019 में छठे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन आज है। ऐसे में राजनीतिक दल जनता को रिझाने के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर और भदोही में चुनावी जनसभा और रोड शो करेंगी।

कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी सबसे पहले सिद्धार्थनगर में पूर्वाह्न 11.30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर चंद्रेश उपाध्याय के समर्थन में जनसभा करेंगी। बस्ती में दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह पक्ष में रोड शो करेंगी। तीसरी जनसभा प्रियंका संतकबीरनगर में दोपहर 2.05 बजे कांग्रेस प्रत्याशी भालचंद यादव के समर्थन में संबोधित करेंगी। प्रियंका की चौथी जनसभा भदोही में कांग्रेस प्रत्याशी रमाकांत यादव के पक्ष में आयोजित होगी।

वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व मुरादाबाद से कांग्रेस के सांसद रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला प्रयागराज व फूलपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सभा करेंगे। कांग्रेस ने इलाहाबाद से भाजपा के नेता रहे योगेश शुक्ला को मैदान में उतारा है। फूलपुर से कांग्रेस ने अपना दल (कृष्णा) के पंकज निरंजन को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, दूसरी ओर प्रयागराज में इलाहाबाद लोकसभा सीट के गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में कन्नौज से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, जया बच्चन और पूनम सिन्हा रोड शो करेंगी। इनका रोड शो इलाहाबाद व फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए होगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022