छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल को हॉर्वर्ड से अगला आमंत्रण भी मिला

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को हार्वर्ड विश्वविद्यालय के भारत सम्मेलन में शामिल हुए, जहां आदिवासी बहुल राज्य के मुख्यमंत्री को सुनने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई।

  कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग जुटे। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बघेल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार और कृषि विकास पर सुझाव दिए। वहीं हार्वर्ड के शोधार्थियों व विद्वानों की हर जिज्ञासाओं का मुख्यमंत्री ने बेबाकी से जवाब दिया। मुख्यमंत्री बघेल को अगली बार भी सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जब तक जातियों को राजनीति में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता है, तब तक हम उत्पादन का अधिकार एवं गौरवपूर्ण नागरिकता को सुरक्षित नहीं कर पाएंगे। हम बाबा साहब अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलकर ही मजबूत राष्ट्र बना सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि जातियों के सामाजिक, आर्थिक मजबूती के लिए ‘मनखे मनखे एक समान’ के आदर्श और प्रज्ञा, करुणा, मैत्री के आधार पर सामाजिक सरोकार को बढ़ाना होगा।

बघेल ने कहा कि गांधी के रास्ते पर चलते हुए गावों के स्वावलंबन को बढ़ाना होगा। समृद्ध राष्ट्र और सम्मानित समाज और निर्भय नागरिक निर्माण का काम तभी हो सकेगा। नए समाज में जातिभेद, वर्गभेद से ऊपर उठकर ही सबल राष्ट्र का निर्माण हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने अपना उद्बोधन स्वामी विवेकानंद के उस वाक्य से किया, जिसमें उन्होंने कहा था, “मैं उस देश का प्रतिनिधि हूं, जिसने मनुष्य में ईश्वर को देखने की परंपरा को जन्म देने का साहस किया था और जीव में ही शिव है और उसकी सेवा में ही ईश्वर की सेवा है।”

मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन के बाद हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के भी जबाव दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के बाबत ‘नरवा, गरवा, घुरवा और बारी’ योजना चलाई जा रही है।

नक्सलवाद की समस्या पर पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों से अशिक्षा, गरीबी, भुखमरी और शोषण को दूर किए जाने से इस समस्या से मुक्ति मिल सकेगी।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022