छत्तीसगढ़ : सरकारी दफ्तरों में नजर आएगी नेहरू, इंदिरा की तस्वीर

Follow न्यूज्ड On  

 रायपुर, 16 अगस्त (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में आने वाले कुछ दिनों में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तस्वीर नजर आने लगेगी।

 राज्य में डेढ़ दशक तक भाजपा की सरकार रही और उसने अनेक स्थानों का नामकरण भाजपा से जुड़े नेताओं के नाम पर कर दिया था। इतना ही नहीं सरकारी दफ्तरों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों ने स्थान ले लिया था। सत्ता बदलाव के साथ भूपेश बघेल सरकार ने इमारतों और योजनाओं के नामों में बदलाव किया और अब सरकारी दफ्तरों में पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तस्वीरें लगाए जाने की तैयारी है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी दफ्तरों को निर्देश जारी कर कहा है कि सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल की तस्वीर को अनिवार्य रूप से लगाया जाए। इसके साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद और डॉ भीमराव आंबेडकर की तस्वीरें भी लगाई जाएं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीरों को स्थान दिया जाए। इस तरह अब पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तस्वीर भी नजर आएगी, ये तस्वीरें बीते डेढ़ दशक बाद सरकारी दफ्तरों में नजर आएंगी।

सूत्रों के अनुसार, भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यह फैसला करके सरकारी दफ्तरों में कांग्रेस से जुड़े महापुरुषों की तस्वीर को जगह देने को कहा है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022