चीन और म्यांमार के बीच 25 सीधी उड़ानें शुरू हुईं

Follow न्यूज्ड On  

बीजिंग, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)| चीन के युन्नान प्रांत के मांगशी शहर और म्यांमार के सबसे बड़े शहर यंगून के बीच पहली उड़ान 27 अक्टूबर को पूरी हुई। यह 1 अक्टूबर, 2018 को म्यांमार द्वारा चीनी पर्यटकों के लिए वीजा की उदार नीति अपनाने के बाद चीन और म्यांमार के बीच शुरू हुई 25वीं उड़ान है।

अक्टूबर 2018 से पहले चीन और म्यांमार के बीच सिर्फ 8 सीधा उड़ान मार्ग थे। बताया जाता है कि म्यांमार ने 1 अक्टूबर, 2018 को चीनी यात्रियों के लिए वीजा की उदार नीति अपनाई। चीन की मुख्य भूमि के यात्रियों को म्यांमार पहुंचने पर वीजा मिलता है, वहीं हांगकांग और मकाओ के पर्यटक वीजा के बिना म्यांमार का दौरा कर सकते हैं। यह उदार नीति अपनाने के बाद एक साल में म्यांमार की यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों में 150 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

म्यांमार के पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से जुलाई तक म्यांमार का दौरा करने वाले चीनी यात्रियों की संख्या 3,85,942 रही, जबकि वर्ष 2018 की इसी अवधि में यह संख्या सिर्फ 1,53,707 थी। अब म्यांमार के यंगून, नेपीडॉ और मांडले तीन हवाईअड्डों से चीन के दसेक शहरों के बीच सीधी उड़ान होती है। हर हफ्ते दोनों देशों के बीच 130 से अधिक उड़ानें जारी हैं।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022