चीन-फ्रांस वैश्विक चुनौतियों का सामना करें : वांग यी

Follow न्यूज्ड On  

 बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)| चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन और फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देश हैं, दोनों विश्व शांति व स्थिरता की रक्षा करने का अहम कर्तव्य निभाते हैं।

  दोनों पक्षों को सामरिक संपर्क और समन्वय को और मजबूत कर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ हाथ मिलाकर विभिन्न वैश्विक चुनौतियों का सामना करने को आगे बढ़ाना चाहिए। विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को पेइचिंग में फ्रांसिसी राष्ट्रपति के विदेश सलाहकार एमेनुएल बोने के साथ चीन-फ्रांस सामरिक वार्तालाप के प्रमुखों की वार्ता की।

मौके पर वांग यी ने कहा कि दोनों देश स्वतंत्र व्यापार की रक्षा करते हैं, संरक्षणवाद का विरोध करते हैं, संयुक्त राष्ट्र के केंद्रीय अंतर्राष्ट्रीय सिस्टम और अंतर्राष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करते हैं। दोनों को सामरिक संपर्क और समन्वय और मजबूत कर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ हाथ मिलाकर विभिन्न वैश्विक चुनौतियों का सामना करने को आगे बढ़ाना चाहिए।

वांग यी ने कहा कि इस साल चीन और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ है, जिस का अहम अर्थ है। चीन यूरोपीय संघ के मामलों में चीन की अहम भूमिका को बड़ा महत्व देता है। आशा है कि फ्रांस चीन-यूरोप संबंध के विकास में सक्रिय भूमिका अदा कर सकेगा।

दोनों पक्षों ने आतंक-रोधी समस्या पर विचार विमर्श किया। वांग यी ने आशा जताई कि फ्रांस चीन द्वारा आतंकवादी पर प्रहार करने और सामाजिक स्थिरता व जनता के सुखमय जीवन के लिए अदा किए गए कदमों को समझेगा। एमेनुएल बोने ने कहा कि फ्रांस खुद ही आतंकवादी का शिकार है। फ्रांस इस संदर्भ में चीन के साथ सदिच्छापूर्ण संपर्क करेगा और आपसी समझ को प्रगाढ़ करेगा।

(साभार—चाइना रेडियो इंटरनेशनल ,पेइचिंग)

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022