चीन : लेकिमा तूफान से मरने वालों की संख्या 28 हुई

Follow न्यूज्ड On  

बीजिंग, 11 अगस्त (आईएएनएस)| चीन के झेजियांग प्रांत में तूफान लेकिमा के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है, जबकि 20 अन्य के लापता होने की सूचना है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ज्यादातर मौतें वानझौउ शहर द्वारा प्रशासित योंगजिया काउंटी में हुईं, जहां मूसलाधार बारिश के चलते हुए भूस्खलन से नदियां अवरुद्ध हो गईं। बैरियर झील उफान पर आ गई और लोगों को दूर तक बहा ले गया।

प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने कहा कि लगभग 10.8 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और झेजियांग में करीब 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

लेकिमा ने झेजियांग में देर रात 1.45 बजे दस्तक दी, जिससे भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बन गई।

मुख्यालय ने कहा कि झेजियांग में, तूफान ने 173,000 हेक्टेयर से अधिक फसलों और 34,000 घरों को नुकसान पहुंचाया और सीधे तौर पर 14.57 अरब युआन (2 अरब डॉलर) की आर्थिक हानि हुई है। बचाव अभियान जारी है।

लेकिमा उत्तर की ओर बढ़ रही है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी कि यह रविवार देर शाम को शानदोंग प्रांत के पूर्वी तट पर दस्तक देगा।

शानदोंग हवाई यातायात प्रबंधन ब्यूरो ने कहा कि आंधी क्षेत्र के हवाईअड्डों पर परिचालन को बड़े पैमाने पर प्रभावित करेगी। कुल 47 उड़ानों को समायोजित किया गया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022