चीन में 2035 तक सिलसिलेवार व्यवस्थाओं में सुधार होगा

Follow न्यूज्ड On  

 बीजिंग, 1 नवंबर (आईएएनएस)| चीनी कम्युनिस्ट पार्टी यानी सीपीसी की 19वीं केंद्रीय समिति का चौथे पूर्णाधिवेशन में कहा गया कि चीन में 2035 तक सिलसिलेवार व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।

  अधिवेशन में ‘चीनी विशेषता वाली समाजवादी विचारधारा पर जोर और सुधार करने और राष्ट्रीय शासन प्रणाली और शासन क्षमता के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने पर सीपीसी के निर्णय’ शीर्षक दस्तावेज पारित किया गया।

अधिवेशन में कहा गया कि समाजवादी विचारधारा चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीनी जनता द्वारा दीर्घकालीन संघर्ष में संपन्न की गई वैज्ञानिक राजनीतिक व्यवस्था है। अधिवेशन का मानना है कि देश की राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने में चीनी राजनीतिक व्यवस्था और शासन प्रणाली की श्रेष्ठता साबित है।

अधिवेशन ने यह लक्ष्य प्रस्तुत किया कि वर्ष 2021 तक यानी सीपीसी की 100वीं जयंती पर चीन की विभिन्न व्यवस्थाएं अधिक परिपक्व बनाई जाएंगी और वर्ष 2035 तक सिलसिलेवार व्यवस्थाओं का आगे सुधार किया जाएगा।

अधिवेशन में कहा गया है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की नेतृत्वकारी प्रणाली के सुधार पर जोर दिया जाएगा और जनता के सहारे शासन करने की राजनीतिक व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। उन्नतिशील समाजवादी संस्कृति, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जन जीवन की सुरक्षा प्रणाली तथा शिक्षा, चिकित्सा और पेंशन की बुनियादी सार्वजनिक सेवा प्रणाली में सुधार किया जाएगा।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022