चीन में महामारी रोकने के लिए मुंबई में कैंडललाइट रैली

Follow न्यूज्ड On  

 मुंबई/बीजिंग, 21 फरवरी (आईएएनएस)| भारत के कुछ लोगों ने मुंबई में इंडिया गेट के पास चीन की नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया महामारी को रोकने के लिए प्रार्थना करने के लिए कैंडल लाइट रैली आयोजित की।

  रैली में भाग लेने वाले मुंबई के निवासी प्रीतम शर्मा ने कहा कि उन्होंने कई बार चीन की यात्रा की। भारत और चीन एक दूसरे का पड़ोसी देश है। दोनों देशों का पुराना इतिहास और लंबी सभ्यता है। चीन नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया महामारी से ग्रस्त है। हम यहां पर कैंडललाइट रैली का आयोजन करते हुए चीन के लिए प्रार्थना करते हैं।

इस रैली में भाग लेने वाले सामाजिक न्याय और अधिकार राज्य मंत्री रामदास अठावले ने विशेष तौर पर भारतीय चिकित्सा दल के साथ चीन को सहायता देने वाले मशहूर भारतीय डॉक्टर कोटनिस की कहानी बयां की। उन्होंने कहा कि नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया महामारी चीन और पूरी दुनिया के लिए चुनौती है। इस कठिन समय में भारत और चीन को डॉक्टर कोटनिस की भावना का प्रचार-प्रसार करते हुए कठिनाइयों को दूर करना चाहिए।

मुंबई स्थित चीनी कौंसुलर थांग क्वो थाई ने कहा कि डॉक्टर कोटनिस चीन और भारत के बीच मैत्री का प्रतिनिधि और प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर कोटनिस की भावना, चीन और भारत के बीच मैत्री हमेशा जारी रहेगी।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022