चीन में तूफान लेकिमा ने दी दस्तक, 10 लाख लोगों को सुरक्षित इलाकों में भेजा गया

Follow न्यूज्ड On  

बीजिंग, 10 अगस्त (आईएएनएस)| चीन के झेजियांग प्रांत में शनिवार को तूफान लेकिमा ने दस्तक दे दी, जिसके कारण कम से कम 10 लाख लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 187 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ प्रचंड तूफान के कारण अनहुई, फुजियान, जिआंगसु और झेजियांग प्रांतों और शंघाई म्यूनिसीपैलिटी में भारी बारिश आने की आशंका है।

शुक्रवार दोपहर को, झेजियांग ने अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया बढ़कर शीर्ष स्तर पर कर दी।

700,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, जिनके बीच 110,000 से अधिक को 12,000 आश्रय शिविरों में रखा गया।

प्रांत में सैकड़ों नौकाओं को बंद कर दिया गया, 288 उड़ानों को रद्द कर दिया गया और रेलवे लाइनों के कई सेक्शन्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

स्थानीय अधिकारियों ने 150 दमकल गाड़ियों और 153 नावों के साथ लगभग 1,000 सदस्यों की बचाव टीमों को इकट्ठा किया है।

शनिवार सुबह तक, शंघाई में 253,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, शहर की रेल ट्रांजिट सेवाओं के हिस्से के साथ-साथ मैग्लेव ट्रेन भी अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

इस आंधी ने लगभग 3,000 पेड़ों को उखाड़ फेंका और 100 बिजली लाइनों में फॉल्ट हो गए, जिनमें से अब तक 80 को बहाल कर दिया गया है।

नगरपालिका बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, शंघाई शुक्रवार दोपहर से भारी बारिश से प्रभावित है।

लेकिमा के लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर और पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022