चीन में वृद्धाश्रम निर्माण पर जोर

Follow न्यूज्ड On  

बीजिंग, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)| चीन में ‘बूढ़ों की देखभाल माह’ गतिविधि 8 अक्टूबर को आयोजित की गई। और इस दौरान शहरों में समुदायिक वृद्ध सेवा और देहातों में वृद्धाश्रम का पुरजोर तरीके से निर्माण करने का निर्णय लिया गया। चीनी राजकीय स्वास्थ्य कमेटी के अध्यक्ष मा श्याओ वेई ने कहा कि “सरकार बूढ़ों की देखभाल को बहुत महत्व देती है। सरकार की योजना के अनुसार वर्ष 2020 तक देश में सभी वृद्ध सेवा संस्थान बूढ़ों के लिए चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे। साथ ही ‘बूढ़ों में स्वास्थ्य संवर्धन मुहिम’ आयोजित की जाएगी। इस साल के पूर्वार्ध तक चीन में कुल 1 लाख 73 हजार वृद्ध सेवा संस्थान स्थापित हो चुके हैं, जिनमें बिस्तरों की कुल संख्या 73 लाख 53 हजार तक जा पहुंची है।”

वर्ष 2018 के अंत तक चीनी जनसंख्या का 17.9 प्रतिशत यानी कुल 24.9 करोड़ लोग 60 उम्र के ऊपर हो गए हैं। जिससे वृद्ध सेवा और बूढ़ों की देखभाल का विकास करने की बड़ी जरूरत सामने आई है।

सरकार के संबंधित विभागों के अफसरों के अनुसार, चीन में शहरों में सामुदायिक वृद्ध सेवा के विकास को बढ़ावा दिया जाएगा और इसमें उत्तम नीतियां तैयार की जाएंगी। वर्ष 2022 तक सभी समुदाय में कम से कम एक वृद्ध सेवा संस्थान स्थापित किए जाएंगे।

इसी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्धाश्रमों का पुनर्वास और उन्नयन भी किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बूढ़े लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और इनकी अधिक बेहतर देखभाल की जाएगी।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022