चीन ने अंतरिक्ष अन्वेषण में नया मील का पत्थर स्थापित किया

Follow न्यूज्ड On  

बीजिंग, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। आज के समय में चीन दूसरी बड़ी आर्थिक शक्ति है, और उभरती हुई अर्थव्यवस्था से बेहद आगे निकल चुका है। अब वह उन क्षेत्रों में भी अपना परचम लहरा रहा है, जिनमें अब तक अमेरिका और पश्चिमी देशों का एकाधिकार था।

अब चीन ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। वह तेजी से अपने अंतरिक्ष मिशन को अंजाम देने में लगा हुआ है। हालांकि, नई चीजों की खोज करना हम मानव स्वभाव में है। बहुत से देश तो कई दशकों से अंतरिक्ष की खोज कर रहे हैं, विशेष रूप से अमेरिका, रूस, भारत और कुछ यूरोपीय देश।

लेकिन चीन ने जो इतिहास रचा है उससे वह न केवल इस मुकाबले में आगे हो गया है, बल्कि विशेषज्ञों के मुताबिक अब चीन आने वाले वक्त में लीडर भी होगा। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चंद्रमा से एकत्र किए गए देश के पहले नमूनों को वापस लाने में चांगअ 5 मिशन की सफलता की सराहना की। बेशक, इस सफलता पर पूरा देश गर्व कर रहा है।

दरअसल, चांगअ 5 मिशन ने कई महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं, जिसमें चीन का पहला चंद्र सतह नमूनाकरण और सीलिंग, चंद्रमा से पहला लिफ्टऑफ (उड़ान भरना), चांद से नमूने लेकर वापस पृथ्वी पर लौटना आदि शामिल हैं। एक महीने से कम समय तक कई लाखों मील की यात्रा करने के बाद, चांगअ 5 कैप्सूल चीन के भीतरी मंगोलिया में उतरा।

देखा जाए तो चांगअ 5 मिशन की सफलता चीन की मौजूदा चंद्र अन्वेषण परियोजना का निष्कर्ष है। चांगअ 5 कैप्सूल के सफल पुन: प्रवेश और लैंडिंग ने चीन को अपने पहले चंद्र नमूनों को प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाया, जो चांद और ग्रह अनुसंधान के लिए एक नई शुरूआत है।

इस उपलब्धि के साथ, चीन ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। चांगअ 5 का प्राथमिक लक्ष्य चीजों को वापस लाना था। जाहिर है, इससे चंद्रमा की स्थिति, तापमान, भौतिक सामग्री की समझ में सुधार होगा। यह जानकारी चंद्रमा को समझने के लिए महत्वपूर्ण है और आगे की खोज के लिए दिशानिर्देशों का मसौदा तैयार करने में मदद भी मिलेगी।

बहरहाल, कोई फर्क नहीं पड़ता कि चीन अंतरिक्ष में कितनी लंबी छलांग लगाता है। वह हमेशा अपने मूल मिशन पर कायम है, जैसे ब्रह्मांड के रहस्यों का अनावरण और अंतरिक्ष के मानवता के शांतिपूर्ण उपयोग में योगदान इत्यादि।

चीन का अंतरिक्षयान चांगअ 5 प्रोब, जिसमें एक ऑर्बिटर, एक लैंडर, एक एस्केंडर और एक रिटर्नर शामिल हैं, 24 नवंबर को लॉन्च किया गया था। मून लैंडर को चांद की सतह पर मॉन्स रूमकेर में उतारा गया जो चांद की ज्वालामुखी वाली पहाड़ियों के पास मौजूद एक जगह है। उसने पहले ही प्रयास में चांद से मिट्टी के नमूने लेकर धरती पर सफलतापूर्वक लौट आया।

लैंडिंग साइट को बड़ी समझदारी से चुना गया। वैज्ञानिकों का मानना है कि नए नमूने चंद्रमा की ज्वालामुखी गतिविधि और विकास को समझने में महत्वपूर्ण अंतर को भरने में मदद कर सकते हैं।

यकीनन, यह मिशन चीन की मानवयुक्त चंद्र लैंडिंग और गहराई से अंतरिक्ष की खोज के लिए आधारशिला रखेगा। इसके बाद, चीन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का पता लगाने की योजना बनाई है और एक अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन के निर्माण के संयुक्त प्रयासों पर विचार कर रहा है।

खैर, कोई नहीं जानता कि भविष्य में पृथ्वी को किन जोखिमों का सामना करना पड़ेगा, और हम मानव के पास एक बैकअप ग्रह अभी तक नहीं है। प्रलयकालीन संकट जैसी समस्याओं के बारे में सोचना असहज हो सकता है। फिर भी, यह मानवता के लिए आशाजनक होगा यदि चीन सहित सक्षम और जिम्मेदार देश अंतरिक्ष अन्वेषण को बढ़ावा देते रहें।

(अखिल पाराशर, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

— आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022