चीन पर्यावरण और गरीबी उन्मूलन का तालमेल बरकरार रखेगा : शी चिनफिंग

Follow न्यूज्ड On  

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन पर्यावरण और गरीबी उन्मूलन का तालमेल बरकरार रखेगा।

पश्चिमी चीन के शैनशी प्रांत का दौरा किया। उनका पहला पड़ाव छिनलिंग पहाड़ों में स्थित न्यूची ल्यांग राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र रहा। छिंगलिंग पहाड़ चीन का महत्वपूर्ण हरित पारिस्थितिकी संरक्षण क्षेत्र माना जाता है, लेकिन कुछ साल पहले वहां की पारिस्थितिकी स्थिति गैर-कानूनी विलासिता मकानों के कारण बर्बाद हो गई थी।

इस मुद्दे पर शी चिनफिंग ने खुद 6 बार निर्देश जारी किये। अंत में वर्ष 2018 में 1100 से अधिक गैर-कानूनी विलासिता मकान हटाये गये और कई अधिकारियों पर मुकदमा चलाया गया।

इस बार शैनशी यात्रा के दौरान शी चिनफिंग ने विभिन्न स्तरों के अधिकारियों से फिर गलती न करने का निर्देश दिया।

एक तरफ कोविड-19 महामारी से चीनी आर्थिक और सामाजिक विकास गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है। क्या चीन पुराने विकास के रास्ते पर लौटेगा और पर्यावरण संरक्षण में ढील देगा। दूसरी तरफ, शैनशी जैसे मध्य व पश्चिमी चीन के प्रांतों के लिए पर्यावरण संरक्षण की मजबूती और गरीबी उन्मूलन का तालमेल कैसे बिठाया जाए।

शी ने स्पष्ट कहा कि पर्यावरण संरक्षण में कोई ढील नहीं बरती जाएगी। दूसरे सवाल पर शी चिनफिंग ने बल दिया कि स्वच्छ पानी और हरित पहाड़ प्राकृतिक संपत्ति के साथ अनमोल आर्थिक संपत्ति भी है।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022