चिन्मयानंद मामला : कानून की छात्रा को सुप्रीम कोर्ट में पेश करने का आदेश

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)| सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार को लड़की को अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

 लड़की, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उसका यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाने के बाद से लापता थी। न्यायमूर्ति आर.भानुमति की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि न्यायाधीश लड़की से बातचीत करेंगे और बातचीत को गोपनीय रखा जाएगा।

इससे पहले दिन में उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा था कि लड़की को राजस्थान में उसके दोस्त के साथ पाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के वकील ने अदालत को सूचित किया कि लड़की सुरक्षित है और उसे एक पुलिस दल द्वारा घर ले जाया जा रहा है।

इस पर वकील शोभा गुप्ता ने अदालत से आग्रह किया कि लड़की को अदालत के समक्ष पेश किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस दल के सटीक जगह की जानकारी के बारे में पूछा और लड़की को शुक्रवार को अपने समक्ष प्रस्तुत किए जाने का आदेश दिया। अदालत को बताया गया कि पुलिस दल फतेहपुर सीकरी पहुंच गया है और उसे शीर्ष अदालत पहुंचने में ढाई घंटे का समय लगेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि लड़की यौन उत्पीड़न की एक पीड़िता है और इसलिए उसका नाम व उसकी पहचान को जाहिर नहीं किया जा सकता और न तो उसे कैमरे के समक्ष लाया जा सकता है।

अदालत ने तब रजिस्ट्रार (न्यायिक) को निर्देश दिया कि वह लड़की के साथ बातचीत करने के लिए न्यायाधीशों की व्यवस्था करें।

चिन्मयानंद के वकील ने तर्क दिया कि लड़की द्वारा लगाए गए आरोप उनकी छवि को बदनाम करने का प्रयास है।

उन्होंने कहा, “वास्तव में वह बहुत ही आध्यात्मिक व्यक्ति है।”

वकील शोभा गुप्ता ने अदालत में चिन्मयानंद के वकील की उपस्थिति पर आपत्ति जताई। गुप्ता ने कहा कि अदालत ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है।

एक कानून की छात्रा फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करने के बाद 24 अगस्त से लापता हो गई। छात्रा ने अपने वीडियो पोस्ट में कहा कि संत समाज के एक बड़े नेता ने बहुत-सी लड़कियों का जीवन बर्बाद कर दिया है और उसने मुझे भी जान से मारने की धमकी दी है। छात्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद का आग्रह किया था।

छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के आधार पर उसके पिता ने चिन्मयानंद पर आरोप लगाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद उस कॉलेज प्रबंधन के प्रमुख हैं, जहां यह छात्रा पढ़ती है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022