चक्रवात बुलबुल : पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 3 मरे (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)| प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ की वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तीन लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। इस चक्रवात ने दोनों राज्यों के तटीय जिलों में भारी तबाही मचाई, जिससे पेड़ उखड़ गए और हजारों घर और सैकड़ों फोन टॉवर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी बयान के अनुसार, प्रचंड चक्रवात ‘बुलबुल’ बांग्लादेश की ओर बढ़ चुका है। हालांकि अभी भी उसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24परगना में 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।

इस दौरान पश्चिम बंगाल में दो लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें से दक्षिण 24परगना के बशीरहाट में एक व्यक्ति पर पेड़ गिरने के कारण उसकी मौत होने की जानकारी सामने आई है।

वहीं ओडिशा के केंद्रापाड़ा जिले में एक व्यक्ति के मारे जाने की जानकारी मिली है। हालांकि इससे पहले मंत्रालय ने ओडिशा में दो लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी।

पश्चिम बंगाल में ‘बुलबुल’ से कुल 7815 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और करीब 870 पेड़ों के गिरने की जानकारी सामने आई है। वहीं मंत्रालय ने बताया कि 950 फोन टॉवर भी इस तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में बिजली और दूरसंचार सेवाओं को पुन: बहाल करने का काम शुरू हो गया है।

मंत्रालय ने कहा कि चक्रवात के प्रभाव के कारण ओडिशा के चार जिले गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि तूफान के बाद सड़कों पर गिरे लगभग सभी पेड़ों को हटाया जा चुका है। मंत्रालय ने आगे बताया कि ओडिशा में भारी पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022