बांग्लादेश: चक्रवाती तूफान फानी से अबतक 9 मरे, 60 से अधिक घायल

Follow न्यूज्ड On  

ढाका | भारतीय राज्यों ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कहर बरपाने के बाद बांग्लादेश में दस्तक देने वाले चक्रवाती तूफान फानी से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

बीडीन्यूज24 के मुताबिक, मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए, राज्य के आपदा प्रबंधन और राहत मंत्री एनामूर रहमान ने कहा कि 60 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

पश्चिम बंगाल से शनिवार सुबह बांग्लादेश में प्रवेश करने से पहले फानी कमजोर हो गया था, लेकिन तटीय गांवों और कस्बों पर इसका कहर बरपा।

तूफान से पेड़ उखड़ गए और विभिन्न जिलों में 2,000 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों द्वारा अभी तक हुए कुल नुकसान का आकलन करना बाकी है।

मंत्री ने कहा कि 16 लाख लोगों ने तटीय जिलों में लगभग 4,000 तूफान आश्रयों में शरण ली। तूफान थम जाने के बाद लोग शनिवार देर शाम अपने-अपने घरों को लौटने लगे।

बांग्लादेश में चक्रवात फानी के चलते तीन दिन के लिए अस्थायी रूप से बंद रखने के बाद रविवार की सुबह नौका सेवाओं को फिर से शुरू किया गया।

बीडीन्यूज24 ने अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरण निरीक्षक, एमडी हुमायूं कबीर के हवाले से कहा कि पानी के जहाजों को रविवार सुबह 6.05 बजे से परिचालन शुरू करने की अनुमति दी गई।

बांग्लादेश के मौसम विभाग के अनुसार, देश के कुछ हिस्सों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और आंधी, गरज और तेज हवाओं के साथ देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है।

This post was last modified on May 5, 2019 12:22 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022