चंडीगढ़, अमृतसर, दिल्ली में शिमला से ज्यादा ठंड

Follow न्यूज्ड On  

शिमला, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)| उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की तुलना में हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में मौसम ज्यादा ‘सुखद’ है! मौसम कार्यालय ने बुधवार को यहां कहा कि मैदानी क्षेत्रों के दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, हिसार और करनाल में पहाड़ी पर्यटन गंतव्यों शिमला, धर्मशाला और पालमपुर की तुलना में ज्यादा ठंड है।

हरियाणा में हिसार क्षेत्र का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि अमृतसर और लुधियाना का तापमान क्रमश: 3.6 डिग्री और 4.0 डिग्री रिकार्ड किया गया।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियल रहा, जबकि हरियाणा के अंबाला में 6.7 डिग्री, करनाल में 5.0 डिग्री और पंजाब के पटियाला में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा और पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में रहा।

हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है और धूप खिली हुई है और ज्यादातर जगहों का तापमान बढ़ रहा है।

शिमला मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पहाड़ी राज्य में वर्तमान न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो-तीन डिग्री तक अधिक है।

समुद्री स्तर से करीब 7,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित शिमला और तिब्बती धर्मगुरु के निवास स्थान धर्मशाला में इन दिनों आस-पास के राज्यों के मैदानी इलाकों की तुलना में ‘खुशगवार रातों’ का अनुभव किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि धर्मशाला में 5.6 डिग्री और पालमपुर में 5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

पहाड़ी राज्य में सबसे अधिक ठंड लाहौल-स्पीति जिले के केलोंग में दर्ज की गई, जहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सुरम्य पर्यटक रिजार्ट मनाली में 0.4 डिग्री दर्ज किया गया।

शिमला मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि हिल स्टेशनों में तापमान अधिक होने का कारण शुष्क मौसम और धुंध का नहीं रहना है। यह स्थिति 25 दिसंबर तक जारी रहेगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022