चंद्रबाबू ने तेदेपा केंद्रीय समिति, पोलितब्यूरो में सदस्यों की नियुक्ति की

Follow न्यूज्ड On  

अमरावती, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन.चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को पार्टी की केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो में नए सदस्यों की नियुक्ति की।

इनमें छह केंद्रीय उपाध्यक्ष, आठ केंद्रीय महासचिव और छह केंद्रीय आधिकारिक प्रवक्ता के साथ अन्य पदों पर नियुक्ति की गई है।

कवली प्रतिभा भारती, गल्ला अरुणा कुमारी, डी.के. सत्यप्रभा, कोटला सूर्य प्रकाश रेड्डी, मेच्छा नागेश्वर राव और चिलुवेरु कासिनाध को केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आठ केंद्रीय महासचिवों में नायडू के पुत्र नारा लोकेश के साथ वरला रमैया, किंजरापु राममोहन नायडू, निम्माला रामानायडू, बीदा रवि चंद्रा, कोथकोटा दयाकर रेड्डी, कंभमपति राममोहन राव और बक्कानी नरसिम्हुलु शामिल हैं।

एनटीआर के नाम से मशहूर टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नंदमूरि तारक रामा राव द्वारा स्थापित पार्टी के राष्ट्रीय राजनीतिक मामलों को भी राव ही संभालेंगे।

केंद्रीय आधिकारिक प्रवक्ताओं में गणपति दीपक रेड्डी, कोमारेड्डी पट्टाभिराम, मोहम्मद नसीर, प्रेम कुमार जैन, टी.ज्योत्सना और नन्नुरी नरसी रेड्डी शामिल हैं।

कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीराम राजगोपाल तताइया को नियुक्त किया गया है।

नायडू ने यानमाला रामकृष्णुडु, पुसापति अशोक गजपति राजू, चिंतकायला अय्यान्ना पथृदु और के. ई. कृष्णा मूर्ति सहित 25 और पोलितब्यूरो सदस्यों की नियुक्ति की।

–आईएएनएस

एमएनएस/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022