चंद्रयान-2 को उतरे देखें, और तस्वीर साझा करें लोग : प्रधानमंत्री

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से आग्रह किया कि सभी चंद्रयान-2 को चंद्रमा की सतर पर उतरने की प्रक्रिया देखें और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करें। मोदी ने ट्वीट किया, “मेरा आप सभी से आग्रह है कि चंद्रयान-2 के विशेष क्षण को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरते हुए देखें। अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करें। मैं उनमें से कुछ को री-ट्वीट भी करूंगा।”

प्रधानमंत्री शनिवार को चंद्रयान-2 के चंद्रमा के सतह पर अंतिम रूप से उतरने हुए देखने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुख्यालय बेंगलुरू में मौजूद होंगे।

अधिकारियों ने कहा कि मोदी चंद्रयान-2 को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरते हुए देखने के साक्षी बनेंगे। वह उपग्रह नियंत्रण केंद्र (एससीसी), इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) से इस घटना को देखेंगे। वह ‘स्पेस क्विज’ के विजेताओं से भी बात करेंगे। ‘स्पेस क्विज’ कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए इस घटना को लेकर आयोजित किया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि मोदी के इसरो के दौरे से अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ेगा और युवाओं में प्रश्न पूछने की भावना को बल मिलेगा।

मोदी ने पहले कहा था कि चंद्रयान-2 मिशन ‘भारत के दिल में है, भारत की भावना में है।’

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022