चंद्रयान-2 : सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा, हैशटैग ‘भाई लैंड करा दे’

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)| चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का बीती रात चंद्रमा की सतह पर उतरने से कुछ ही समय पहले भारतीय अंतरीक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से संपर्क टूटने के बाद सोशल मीडिया पर हैशटेग ‘भाई लैंड करा दे’ ट्रेंड करने लगा, जिसके जरिए यूजर्स ने अपनी भावनाएं साझा कीं। हाल ही में एक बेहद ही मजाकिया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स अपने पैराग्लाइडिंग इंस्ट्रक्टर से उसे जमीन पर उतारने का अनुरोध करता हुआ दिखाई दिया था।

वह वीडियो में कह रहा था, “भाई बस लैंड करा दे, भाई 500 ज्यादा ले ले लेकिन लैंड करा दे”, जो ट्विटर पर वायरल हो गया था।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “हैशटेग ‘भाई लैंड करा दे’ हर भारतीय उन पलों में यह महसूस कर रहा था। लेकिन फिर भी, हमें आप पर गर्व है इसरो।”

दूसरे ने कहा, “चंद्रयान-2 का कुछ पता नहीं चल रहा, लेकिन यहां तक पहुंचना भी एक महान उपलब्धि थी। हमें आप पर गर्व है (भाई अपन को लैंड करना है बस) हैशटेग इसरो मिशन, हैथटेग भाई लैंड करा दे।”

एक ने लिखा, “चंद्रयान-2 लैंडिंग 100, 200 ज्यादा ले ले.. हैशटेग भाई लैंड करा दे।”

लैंडर विक्रम का संपर्क टूटने की घोषणा करते हुए इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि चंद्रमा की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर लैंडर का प्रदर्शन योजना के अनुसार था लेकिन इसके बाद संपर्क टूट गया।

हालांकि, 2,379 किलोग्राम वाला चंद्रयान-2 ऑर्बिटर अभी भी चांद की परिक्रमा कर रहा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022