चुनाव परिणाम से हताश होने की जरूरत नहीं : नड्डा

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)| भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली चुनाव से कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह और जुनून के साथ चुनाव लड़ा।

  भाजपा अध्य्क्ष जे पी नड्डा ने ये बातें भाजपा के केंद्रीय दफ्तर में बुधबार शाम को बुलाई गई पार्टी महासचिवों की बैठक में कही। दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी संगठन मंत्रियों और महासचिवों की बैठक बुलाई थी। भाजपा मुख्यालय में सम्पन्न हुई इस बैठक में संगठन मंत्री बी. एल. संतोष, सह-संगठन मंत्री सौदान सिंह, शिवप्रकाश, वी. सतीश, भाजपा महासचिव सरोज पांडेय, राम माधव, मुरलीधर राव, भूपेंद्र यादव और अरुण सिंह मौजूद थे।

बैठक में संगठनात्मक चुनावों और पार्टी द्वारा देश भर में चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। साथ ही, दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों और इसमें पार्टी को मिली पराजय की समीक्षा हुई। इस दौरान, सभी नेताओं ने माना कि पार्टी ने पूरी तैयारी से चुनाव लड़ा, अलबत्ता, चुनाव परिणाम पार्टी की अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संगठन मंत्रियों और महासचिवों के जरिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि चुनावी परिणाम से निराश होने की जरूरत नहीं है। पार्टी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं का चुनावों में समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया है और कहा है कि अनुकूल परिणाम न मिलने से हताश होने की आवश्यकता नहीं है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022