चुनाव परिणामों पर राहुल की अब तक नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)| हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की स्थिति में सुधार देखने को मिला है। सभी ने परिणामों को लेकर बात की है, लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बाबत अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हरियाणा की बात करें तो प्रदेश में कांग्रेस ने एक प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक त्रिशंकु विधानसभा देखने के लिए मजबूर होना पड़ा, वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया।

सोनिया गांधी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बात की। रायबरेली में प्रियंका गांधी ने कहा कि वह नतीजों से खुश हैं। लेकिन, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस मामले में उनका ट्विटर हैंडल शांत है। अंतिम बार उन्होंने एमटीएनएल और बीएसएनएल के विलय के मुद्दे पर ट्विट किया था।

हलांकि, उन्होंने सोनिया गांधी से गुरुवार शाम परिणामों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। उन्होंने जमानत पर रिहा चल रहे डी. के शिवकुमार से भी 10 जनपथ पर मुलाकात की।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022