Corona: दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी, एक दिन में आए साढ़े तीन हजार से अधिक नए मामले

Follow न्यूज्ड On  

दिल्ली में शुक्रवार को 3,594 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी (National Capital) में यह इस साल एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग (health Department)  की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों के बाद अब दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 6,68,814 तक पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3594 नए मामलों के अलावा 14 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। पिछले 24 घंटों में कुल 2,084 लोग ठीक हुए हैं।

फिलहाल दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 11,994 थी। राष्ट्रीय राजधानी (National Capital) में समग्र पॉजिटिविटी रेट 4.54 प्रतिशत है। बुलेटिन के अनुसार राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 87,505 परीक्षण किए गए हैं। इसमें 54,898 आरटी-पीसीआर और 32,607 रैपिड एंटीजन परीक्षण शामिल हैं। दिल्ली में गुरुवार को 2,790 मामले सामने आए थे, जबकि बुधवार को 1,819 नए मामले दर्ज किए गए थे।

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर चिंता व्यक्त की है। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार को यह स्पष्ट कर दिया कि सरकार शहर में फिर से लॉकडाउन की योजना पर विचार नहीं कर रही है। शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बैठक बुलाई। जिसके बाद उन्होंने कहा कि, देश के लिए कोरोना की ये दूसरी वेब हो सकती है लेकिन दिल्ली के लिए ये चौथी वेब (लहर) है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में कोरोना की चौथी Wave है। चौथी Wave कम खतरनाक है, मौतें कम हो रही है और ICU में भर्ती होने वालों की संख्या बहुत कम है। अक्टूबर महीने में ICU में 1700 के करीब मरीज थे, आज 800 है। तब 4000 मरीज आ रहे थे, 40 मौतें रोज हो रही थी, आज 7-8 मौतें हो रही है।

This post was last modified on April 3, 2021 9:08 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022