Coronavirus News: भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 110 पहुंची, उत्तराखंड से भी हुई पुष्टि

Follow न्यूज्ड On  

भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। उत्तराखंड में बीते  रविवार को पहले मामले की पुष्टि की गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से एक-एक मामले की पुष्टि की  जाने के बाद इसकी संख्या बढ़कर 110 हो गई है। इसमें वे दो मरीज भी शामिल हैं जिनकी बीते दिनों कर्नाटक और दिल्ली में कोरोना के चलते  मौत हो गई थी। 

राज्यों में कोरोना के मरीजों  की संख्या

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार (16 मार्च) तक सात मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। इसके अलावा महारष्ट्र 33,  उत्तर प्रदेश 12, कर्नाटक छह, लद्दाख तीन और जम्मू कश्मीर में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। साथ ही  तेलंगाना में तीन और राजस्थान से दो मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु से भी एक-एक मामला सामने आया है। 

110 कोरोना मरीजों में 17 विदेशी

 स्वास्थय विभाग के आंकड़े के मुताबिक, भारत में कुल 110 कोरोना के मरीजों में 17 विदेशी मूल के नागरिक हैं। जिसमे से 16 लोग इटली से हैं।  केरल में अबतक 11 मरीजों को कोरोना के इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। इसमें कोरोना के वे तीन मरीज भी शामिल हैं जिन्हें इससे पहले छुट्टी मिली थी। 

भारत में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र राज्य से आए हैं। वहां की सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पुणे में धारा 144 लगा दी है। गाजियाबाद में भी कई शॉपिंग मॉल्स को 31 मार्च तक बंद रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा आईपीएल  मैच को भी 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। पहला आईपीएल  मुकाबला 29 मार्च को खेला जाना था। 

दुनियाभर में कोरोना वायरस के चलते छह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये वायरस अबतक करीब 153 देशों में फैल गया है। जिससे सवा लाख लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। खबरों के मुताबिक चीन के वुहान शहर से फैले इस वयारस से अकेले चीन में तीन हजार  से ज्यादा लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। इसके अलावा इटली में भी इसकी संख्या हजार से ऊपर है। 

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे  जनवरी में ही अंतर्राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया था। भारत में भी इसके प्रकोप को कम करने के लिए कई राज्य सरकारों ने 31 मार्च तक स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमाघरों, स्विंगपुल और मॉल्स को बंद रखने के आदेश  दिए हैं। 

This post was last modified on March 16, 2020 10:38 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022