Coronavirus India LIVE updates: भारत में फिर से सामने आए कोरोना के करीब 70 हजार के मामले

Follow न्यूज्ड On  

Coronavirus India LIVE updates: भारत में शनिवार को कोरोनावायरस के 69,878 नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ ही यहां संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 29,75,701 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसकी सूचना दी है।

मंत्रालय ने कहा, बीते 24 घंटे में वायरस से 945 लोगों ने अपनी जानें गंवाई हैं। इसे मिलाकर यहां मरने वालों की कुल संख्या अब तक 55,794 है।

देश भर में 6,97,330 सक्रिय मामले हैं। अब तक अस्पतालों और क्वॉरंटाइन सेंटरों से 22,22,577 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। बीते 24 घंटे में 63,631 लोग महामारी से ठीक हुए हैं। रिकवरी दर 74.69 फीसदी है।

सरकार ने कहा कि देश में अब तक जांच किए गए संचयी नमूनों की कुल संख्या 3,44,91,073 है और शुक्रवार को 10,23,836 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

आंध्र प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की सूची में अव्वल है। यहां अब तक 87,803 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में अब तक महामारी से कुल 2,44,045 लोग ठीक हुए हैं। बीते 24 घंटे में 8,827 मरीज संक्रमण की स्थिति से बाहर आए हैं। इस दौरान 91 लोगों की जानें गई हैं जिसे मिलाते यहां हताहतों की संख्या 3,092 तक पहुंच गई है।

कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 83,082 है। अब तक 1,76,942 बीमारी से उबर चुके हैं जिनमें से 6,561 लोगों को बीते 24 घंटे में अस्पतालों और क्वॉरंटाइन सेंटरों से डिस्चार्ज किया गया है। इसी दौरान 93 नई मौतें दर्ज की गई हैं जिसके साथ ही राज्य में अब तक 4,522 मरीज इस घातक वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बाद सूची में क्रमश: महाराष्ट्र और देश की राष्ट्रीय राजधानी शामिल हैं।

Live Blog

5:29PM
22 Aug, 20
24 घंटों में पहली बार कोरोना के 10 लाख टेस्ट्स हुए

भारत में शुक्रवार से लेकर शनिवार के बीच में देश में पहली बार कोरोना के 10 लाख टेस्ट्स हुए हैं। यह नया रिकॉर्ड है। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने 30 जुलाई को कहा था कि देश में अगले 1-2 महीने में कोरोना के टेस्ट्स प्रतिदिन 10 लाख तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

5:28PM
22 Aug, 20
तेलंगाना देश का नौवां ऐसा राज्य बन गया है, जहां हुए 1 लाख से ज्यादा केस

भारत में कोरोनावायरस से संक्रमण के केस तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच तेलंगाना देश का नौवां ऐसा राज्य बन गया है, जहां कोरोना के 1 लाख से ज्यादा केस हैं। 

4:11PM
22 Aug, 20
ओडिशा में कोविड-19 के मामले 75 हजार के पार, बीजद सांसद संक्रमित हुईं
ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 2,819 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 75,537 पहुंच गई। वहीं 9 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मरने वालों की संख्या 399 हो गई है।
संक्रमितों में लोकसभा सदस्य और सत्तारूढ़ बीजद की नेता मंजूलता मंडल भी शामिल हैं। वह कोरोनावायरस का पता चलने के बाद घर में क्वारंटाइन में हैं।
3:16PM
22 Aug, 20
हिमाचल प्रदेश में बढी संक्रमितों की संख्या 4780 हुई

हिमाचल प्रदेश में हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4780 तक पहुंच गई है।

3:14PM
22 Aug, 20
हिमाचल प्रदेश में आज मिले कोरोना के 52 नए केस

हिमाचल प्रदेश में आज 52 पॉजिटिव केस मिले। इसी के साथ अब हिमाचल में 1438 एक्टिव हैं, जबकि 3268 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 25 लोगों की जान भी गई है। 

3:12PM
22 Aug, 20
झारखंड में कोरोना से होने वाली मौतें राष्ट्रीय औसत से भी कम

झारखंड में कोरोना से होने वाली मौतें राष्ट्रीय औसत से भी कम सिर्फ 1.04 % है। 

2:12PM
22 Aug, 20
भारत में सिर्फ 16 दिन में ही कोरोना के दस लाख मामले सामने आए

भारत में कोरोना की रफ्तार बड़ी तेजी से बढ़ रही है। देश में कुल केसों की संख्या 20 से 30 लाख पहुंचने में सिर्फ 16 दिन ही लगे हैं। वहीं ब्राजील में कोरोना केसों के 20 से 30 लाख तक पहुंचने में 23 दिन का समय लगा था, जबकि अमेरिका में यह अवधि 28 दिन की रही थी। यानी दोनों देशों के मुकाबले भारत में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है।

2:10PM
22 Aug, 20
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कुल 4,780 मामले
हिमाचल प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमितों की कुल संख्या 4,780 हो गई है। अब राज्य में 1,438 एक्टिव केस हैं। वहीं अब तक 3,268 लोग ठीक हो चुके हैं और 25 मरीजों की मौत हुई है।
1:27PM
22 Aug, 20
आइसोलेशन में हैं शिबू सोरेन व रुपी सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनके पिता व पूर्व सीएम शिबू सोरेन व उनकी मां रूपी सोरेन अभी होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि देश व झारखंडवासियों की दुआओं से जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच होंगे।
1:26PM
22 Aug, 20
तमिलनाडु में कोरोना के 5995 नए मामले, 101 की मौत
तमिलनाडु में कोरोनावायरस के 5,995 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल 3,67,430 मामले हो गए. यहां और 101 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 6,340 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक विभिन्न अस्पतालों से 5,764 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी मिल गई तथा अब तक संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या 3,07,677 हो गई है। अभी कुल 53,413 मरीजों का राज्य में इलाज चल रहा है।
1:24PM
22 Aug, 20
राजस्थान में आज कोरोना के 612 नए मामले, 5 की मौत

राजस्थान में आज 612 नए संक्रमित सामने आए हैं, जबकि 5 लोगों की जान भी गई है। इसी के साथ राजस्थान में अब तक 68 हजार 566 पॉजिटिव केस दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा 938 लोगों की मौत हुई है।

आज सबसे ज्यादा 167 मामले जयपुर में दर्ज हुए हैं। इसके अलावा जोधपुर से भी 140 केस आए हैं। राज्य में 52,721 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं, जबकि 14,907 एक्टिव केस हैं।

1:23PM
22 Aug, 20
WHO बोला- दो साल से कम समय में मिलेगी कोरोना से आजादी

WHO का कहना है कि उसे उम्मीद है कि दुनिया को कोरोनावायरस महामारी से दो साल से भी कम समय में आजादी मिल जाएगी। WHO के प्रमुख टेडरोस अदनहोम गेब्रहेसस ने कहा कि उस समय की दुनिया की अगर आज से तुलना की जाए, तो हमारा एक सबसे बड़ा नुकसान ये है कि आज पूरी दुनिया वैश्विकरण की वजह से आपस में जुड़ी है। यहीं वजह है कि कोरोना महामारी को विश्वभर में तेजी से फैलने में मदद मिली।

1:21PM
22 Aug, 20
ओडिशा में संक्रमितों की संख्या 75 हजार के पार

प्रवासी मजदूरों के आने से राज्य का गंजम जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां संक्रमितों की संख्या 16 हजार 78 पर पहुंच चुकी है, जबकि राज्य में हुई कुल 452 मौतों में से 179 यहीं हुई हैं।

1:21PM
22 Aug, 20
ओडिशाः 24 घंटे में कोरोना के 2819 नए मामले

ओडिशा में पिछले 24 घंटे में 2819 नए केस आए हैं। इसी के साथ अब तक यहां कुल 75 हजार 537 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें फिलहाल 24,582 एक्टिव केस हैं, जबकि 50,503 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 

1:19PM
22 Aug, 20
बिहार में संक्रमितों की संख्या बढकर 1,17,671 हुई

इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या शुक्रवार को 588 हो गई। अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढकर 1,17,671 हो गई।

1:18PM
22 Aug, 20
बिहार में कोरोना से 14 और लोगों की मौत,

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान 14 और लोगों की मौत हो गई। 

1:17PM
22 Aug, 20
झारखंड में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 65.15 पर पहुंचा

झारखंड में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 65.15 पर पहुंच गया। राज्य में अब तक करीब 33 प्रतिशत मरीज ही संक्रमित हैं। राज्य में कुल 28,196 कोरोना के मरीज मिले हैं जिनमें से 378 की मौत हो चुकी है जबकि 18,372 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी राज्य में अब 9446 कोरोना के एक्टिव केस बचे हुए हैं।        

1:16PM
22 Aug, 20
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 612 नए मामले
राजस्थान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 938 हो गई। वहीं राज्य में 612 नए संक्रमित मिले हैं, अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े दस बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण से पांच और मौत हुई हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022