Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 3 लाख के करीब, 8498 लोगों की मौत

Follow न्यूज्ड On  

Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी पूरी दुनिया के लिए बड़ी त्रासदी साबित हो रही है। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 70 लाख से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 4 लाख को पार कर गई है। ब्राजील में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 40,000 के पार हो गई है। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 2.97 लाख से ऊपर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,97,535 हो गई है। 1,41,842 लोग अभी भी देश में कोरोना पॉजिटिव हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,956 नए मामले सामने आए हैं और 396 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 8,498 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 1,47,195 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बता दें कि  भारत (Coronavirus in india) में भी अब 10 हजार औसतन केस रोजाना सामने आ रहे हैं। वहीं लॉकडाउन के दौरान करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद देश में शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल, होटल और रेस्तरां फिर से खुल रहे हैं, जिनमें नए नियमों के तहत प्रवेश के लिए टोकन सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं होंगी।

यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) से संबंधित सभी अपडेट्स…

Live Blog

10:44PM
12 Jun, 20
दिल्ली में आज कोरोना के 2137 नए मामले, 71 लोगों की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 2137 नए मामले सामने आए और 71 लोगों की मौत हो गई। वहीं, राजधानी में आज 667 लोग ठीक हो गए हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 36,824 हो गई है, जिनमें 1214 मौतें और 13,398 ठीक शामिल हैं। 

10:43PM
12 Jun, 20
तेलंगाना में आज 164 नए मामले और नौ लोगों की मौत

तेलंगाना में आज 164 नए मामले दर्ज किए गए और नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4484 हो गया है, जिनमें 2032 मामले सक्रिय हैं, 2278 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 174 लोगों की मौत हुई है। 

10:42PM
12 Jun, 20
झारखंड में आज 49 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1656 हुई

झारखंड में आज 49 नए मामले सामने आए और 55 लोग ठीक हो गए। राज्य में आज एक भी मौत नहीं हुई है। झारखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 1656 हो गई है, जिनमें 630 ठीक हो चुके हैं और आठ लोगों की मौत हुई है।

10:41PM
12 Jun, 20
मुंबई में आज संक्रमण के 1372 नए मामले, 90 लोगों की मौत

मुंबई में आज कोरोना के 1372 नए मामले सामने आए और 90 लोगों की मौत हो गई। वहीं, शहर में आज 943 लोग ठीक हो गए हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 55,357 हो गई है, जिनमें 2042 मौतें और 25,152 ठीक शामिल हैं। 

10:40PM
12 Jun, 20
उत्तराखंड में 32 नए मामले और दो की मौत

उत्तराखंड में 32 नए मामले रिपोर्ट किए गए और दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 52 लोग ठीक हो गए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1724 हो गई है, जिनमें 21 मौतें और 947 ठीक शामिल हैं। 

10:40PM
12 Jun, 20
मध्य प्रदेश में आज 202 पॉजिटिव मामले, नौ की मौत

मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 202 पॉजिटिव मामले सामने आए और नौ लोगों की जान चली गई। वहीं, आज 159 मरीज ठीक हो गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 10, 443 हो गई है, जिनमें 440 मौतें और 7201 ठीक शामिल हैं।

8:48PM
12 Jun, 20
गुजरात में आज कोरोना के 495 नए मामले, 31 की मौत

गुजरात में आज कोरोना के 495 नए मामले सामने आए और 31 की मौत। राज्य में कुल केस 22,562 हुए। 15,501 लोग अब तक ठीक और कुल 1416 लोगों की मौतः स्वास्थ्य विभाग, गुजरात

8:45PM
12 Jun, 20
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 1 लाख पार

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 1 लाख पार। कुल केस 1,01,141 हुए। आज 3493 नए केस सामने आए। राज्य में कुल 3171 लोगों की अब तक मौत। महाराष्ट्र में कोरोना के 47,793 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। आज 1718 मरीज ठीक हुएः स्वास्थ्य विभाग महाराष्ट्र

8:43PM
12 Jun, 20
पंजाब में आज कोरोना के 99 नए मामले, चार की मौत

पंजाब में आज कोरोना के 99 नए मामले दर्ज किए गए और चार लोगों की जान चली गई। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2986 हो गई है, जिनमें 641 मामले सक्रिय हैं और 2282 मरीज ठीक हो चुके हैं।

7:24PM
12 Jun, 20
छत्तीसगढ़ में मास्क ना पहनने पर लगेगा 100 रुपये का जुर्माना

छत्तीसगढ़ में मास्क ना पहनने वाले शख्स पर लगेगा 100 रुपये का जुर्मानाः रवींद्र चौबे, मंत्री, छत्तीसगढ़ सरकार

7:22PM
12 Jun, 20
श्रम और रोजगार मंत्रालय में संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 36 हुई

इस सप्ताह श्रम और रोजगार मंत्रालय के 25 अधिकारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही मंत्रालय में संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 36 हो गई है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है।

6:50PM
12 Jun, 20
त्रिपुरा में 18 नए मामले सामने आए

त्रिपुरा में कोरोना पॉजिटिव के 18 और मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 916 हो गई है।

6:47PM
12 Jun, 20
तमिलनाडु में आज रिकॉर्ड 1982 नए मामले, 18 लोगों की मौत

तमिलनाडु में आज कोरोना के रिकॉर्ड 1982 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आज 1342 लोग ठीक भी हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 40,698 हो गई है, जिनमें 22,047 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 367 लोगों की मौत हुई है।

6:47PM
12 Jun, 20
पिछले 24 घंटे में आईटीबीपी में तीन नए मामले

पिछले 24 घंटे में आईटीबीपी में तीन नए मामले सामने आए और एक के ठीक होने की खबर है। इसी के साथ आईटीबीपी में कुल सक्रिय मामले 24 हो गए। अब तक 195 जवान ठीक हो चुके हैं: आईटीबीपी

6:46PM
12 Jun, 20
पिछले 48 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस में 129 नए पॉजिटिव मामले

महाराष्ट्र पुलिस में पिछले 48 घंटे में कोरोना के 129 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। पुलिस में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3388 हो गई है, जिनमें 36 मौतें और 1945 ठीक शामिल हैं: महाराष्ट्र पुलिस 

5:50PM
12 Jun, 20
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 536 नए मामले आए सामने, 20 की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 536 नए मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 12,616 हो गई है। वहीं, अबतक 365 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

5:43PM
12 Jun, 20
नेपाल में कोरोना के 448 नए मामले

नेपाल में कोरोना के 448 नए मामले, कुल केस 5062 हुएः स्वास्थ्य विभाग, नेपाल

2:42PM
12 Jun, 20
मणिपुर में 19 नए मामले सामने आए

मणिपुर में कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 385 हो गई है। जिसमें से 312 सक्रिय मामले हैं।

2:38PM
12 Jun, 20
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 141 नए केस

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 141 नए केस। राज्य में अबतक कुल 4402 केस, इसमें से 1723 फिलहाल ऐक्टिव। कुल 80 की मौत।

2:27PM
12 Jun, 20
तमिलनाडु सरकार ने स्वास्थ्य सचिव को हटाया

तमिलनाडु में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर नोडल अधिकारी जे राधाकृष्णन को वापस लाया गया है।

2:26PM
12 Jun, 20
सिक्किम में कोविड-19 के 14 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 27 हुई

सिक्किम में शुक्रवार को 14 और लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक एवं सचिव डॉ. पेम्पा टी भूटिया ने कहा कि सभी नए मरीज पूर्वी सिक्किम जिले के विभिन्न पृथक केंद्रों में पाए गए हैं। सिक्किम में अभी कोविड-19 के 24 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि तीन मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं।

2:21PM
12 Jun, 20
कर्नाटक में कोविड-19 से संक्रमित महिला ने बच्चे को दिया जन्म

कोरोना वायरस से बुधवार को संक्रमित पाई गई महाराष्ट्र से लौटी एक गर्भवती महिला ने मंगलूरू के वेनलॉक कोविड-19 अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद डॉक्टरों के एक दल ने गुरुवार को सी-सेक्शन से बच्चे का जन्म कराया। महिला और नवजात शिशु दोनों सुरक्षित हैं।

2:20PM
12 Jun, 20
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के पांच नए केस

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के पांच नए केस। अबतक कुल 475 मामले।

2:19PM
12 Jun, 20
महाराष्ट्र में आगे नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि लॉकडाउन की फिर से घोषणा नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री उद्धव बाला साहेब ठाकरे ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे कहीं भी भीड़ न लगाएं और सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों का पालन करें। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 97,648 तक पहुंच चुके हैं और संक्रमण से अब तक 3,438 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

2:19PM
12 Jun, 20
अस्पताल में शवों के रख-रखाव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

कोरोना मरीजों की मौत के बाद उनके शव के रख-रखाव के तरीके पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार पर सख्त टिप्पणी की है। अदालत ने कहा है कि दिल्ली में और उनके अस्पतालों में बहुत बुरा हाल है। गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस का पालन नहीं हो रहा है। अस्पताल डेड बॉडी का सही तरह से रखरखाव और निपटारा नहीं कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यहां तक कि कोरोना मरीज की मौत के बाद उनके परिजनों को इस बारे में सूचना देने की भी जहमत नहीं उठाई जा रही है। कई ऐसे मामले दिखे हैं जिनमें परिजन अपनों की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं हो पाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से इस मामले में जवाब दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने एलएनजेपी अस्पताल की स्थिति को गंभीरता से लिया है और उसे भी जवाब दाखिल करने को कहा गया है।

1:12PM
12 Jun, 20

11 जून को बिहार में 224 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं और कुल 152 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ कर 5807 हो गयी है और अब तक कुल 34 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

11:59AM
12 Jun, 20
दिल्ली में 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने की मांग वाली याचिका खारिज

दिल्ली में 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने की मांग वाली जनहित याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया।

11:58AM
12 Jun, 20
पुदुचेरी में अबतक कुल 163 कोरोना मामले सामने आए

पुदुचेरी में अबतक कुल 163 कोरोना मामले सामने आए हैं जिनमें 84 ऐक्टिव केस हैं, 76 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 3 लोगों की मौत हुई है।

11:57AM
12 Jun, 20
दिल्ली में लॉकडाउन को बढ़ाया नहीं जाएगा

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में लॉकडाउन को बढ़ाया नहीं जाएगा।

11:55AM
12 Jun, 20
ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 112 नए मामले

ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 112 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 3,498 हो गई है। इनमें से 2,354 लोग ठीक हो चुके हैं।

11:52AM
12 Jun, 20

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले 75 लाख के पार हो गए हैं।

11:51AM
12 Jun, 20
राजस्थान में 92 नए मामले सामने आए

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10:30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 92 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हुई हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 11,930 हो गई है। जिसमें 2,818 सक्रिय मामले हैं और 269 लोगों की मौत हो चुकी है।

11:50AM
12 Jun, 20
अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 67 मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 67 मामले हैं जिनमें से 63 ऐक्टिव केस हैं जबकि 4 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

11:47AM
12 Jun, 20
पटना में गांधी मैदान लोगों के लिए खोला गया

बिहार की राजधानी पटना में गांधी मैदान आज फिर से लोगों के लिए खोला गया। भाजपा सांसद रामकृपाल यादव भी गांधी मैदान में सुबह सैर करते नजर आए।

11:46AM
12 Jun, 20
मुंबई पुलिस में कुल 2028 कोरोना पॉजिटिव मामले

महाराष्ट्र पुलिस की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, मुंबई पुलिस में कुल 2,028 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं और स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स में कुल 82 लोग संक्रमित हैं।

11:45AM
12 Jun, 20

ब्राजील में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 40,000 के पार हो गई है।

11:44AM
12 Jun, 20
देश में पहली बार एक दिन में 10 हजार से ज्यादा नए मामले

देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पहली बार 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद भारत दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में स्पेन और ब्रिटेन को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

    This post was last modified on June 14, 2020

    Share

    Recent Posts

    जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

    नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

    March 19, 2024

    बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

    इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

    March 12, 2024

    BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

    अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

    July 17, 2023

    जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

    पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

    November 18, 2022

    KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

    राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

    September 23, 2022