Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 4.25 लाख के पार, 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Follow न्यूज्ड On  

Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी पूरी दुनिया के लिए बड़ी त्रासदी साबित हो रही है। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 89 लाख से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 4.5 लाख को पार कर गई है। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 4.25 लाख से ऊपर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 4,25,282 हो गई है। 1,74,387  लोग अभी भी देश में कोरोना पॉजिटिव हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,821 नए मामले सामने आए हैं और 445 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 13,699 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 2,37,196 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बता दें कि  भारत (Coronavirus in india) में भी अब 12-14 हजार औसतन केस रोजाना सामने आ रहे हैं। वहीं लॉकडाउन के दौरान करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद देश में शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल, होटल और रेस्तरां फिर से खुल रहे हैं, जिनमें नए नियमों के तहत प्रवेश के लिए टोकन सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं होंगी।

यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) से संबंधित सभी अपडेट्स…

Live Blog

8:31PM
22 Jun, 20
चंडीगढ़ में कोरोना के कुल मामले 410

चंडीगढ़ में कोरोना के कुल मामले 410 हैं, इनमें से 82 ऐक्टिव केस हैं। 322 लोग अब तक ठीक हुए और 6 लोगों की मौतः स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़

8:20PM
22 Jun, 20
तमिलनाडु में कोरोना के 2710 मामले सामने आए, 37 की मौत

तमिलनाडु में कोरोना के 2710 मामले सामने आए और 37 की मौत हुई। राज्य में कुल केस 62,087 हुए। अब तक 894 की मौत। ऐक्टिव केस 27178 हैंः स्वास्थ्य विभाग, तमिलनाडु

8:19PM
22 Jun, 20
वाराणसी मंडल के मऊ जंक्शन में 59 संभावित कोरोना मरीज भर्ती

उत्तर प्रदेश में, वाराणसी मंडल के मऊ जंक्शन में 59 संभावित कोरोना मरीज भर्ती हैं और 8 को पहले ही छुट्टी दे दी गई है। भारतीय रेलवे ने 5 राज्यों में 960 कोविड केयर कोच तैनात किए हैं: भारतीय रेलवे

8:18PM
22 Jun, 20
बिहार में 24 घंटे में 206 नए मामले

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 206 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके साथ राज्य में कुल मामले बढ़कर 7808 हो गए हैं। इसमें 5757 लोग स्वस्थ्य हुए हैं और 52 लोगों की मौत हुई है।

8:17PM
22 Jun, 20
महाराष्ट्र: मंत्री धनंजय मुंडे को अस्पताल से मिली छूट्टी

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे को कोविड-19 से उबरने के बाद सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें 12 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

8:00PM
22 Jun, 20
कर्नाटक में कोरोना के 249 नए मामले, 5 मौतें

कर्नाटक में आज कोरोना वायरस के 249 नए मामले सामने आए हैं और 5 मौतें हुई हैं। राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,399 है जिसमें 5,730 डिस्चार्ज हो चुके मामले, 3,523 सक्रिय मामले और 142 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

7:58PM
22 Jun, 20
असम में रिकवरी दर 63.3% हुई

अब तक हमारी रिकवरी दर 63.3% है जबकि मृत्यु दर 10 मौतों के साथ 0.16% है। अब तक कंफर्म कोविड-19 मामले 5586 हैं जिसमें से 2170 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 3521 मरीज रिकवर हुए हैं: असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

7:57PM
22 Jun, 20
फ्रांसीसी दूत ने दिल्ली सरकार के राशन वितरण केंद्र का निरीक्षण किया

दिल्ली खाद्य मंत्री इमरान हुसैन के साथ भारत में मौजूद फ्रांसीसी दूत इमैनुएल लेनैन ने आज दिल्ली सरकार द्वारा राशन वितरण का निरीक्षण करने के लिए तुगलकाबाद में एक राशन की दुकान का दौरा किया। कोरोना से बचाव कार्य के लिए फ्रांस-भारत के बीच अहम समझौता हुआ है, इसके तहत फ्रांस 200 मिलियन यूरो का लोन देगा।

7:56PM
22 Jun, 20
आंध्र प्रदेश में 443 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 443 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं, वहीं पिछले 24 घंटे में पांच मौतें हुई हैं। साथ ही 83 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9372 हो गई, जिसमें 111 मौतें और 4435 डिस्चार्ज।

7:55PM
22 Jun, 20
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की सेहत में सुधार

कोरोना से संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन स्वास्थ्य में सुधार के बाद ऑक्सीजन स्पोर्ट से हटाकर जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उनमें 17 जून को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

3:36PM
22 Jun, 20
उत्तराखंड में 57 नए कोरोना मरीज

24 घंटे में उत्तराखंड में 57 नए कोरोना मरीज मिले, 11 स्वस्थ हुए। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2401 पहुंचा। अब तक 1511 ठीक हुए हैं 27 की मौत हुई है। 

2:22PM
22 Jun, 20
गुजरात कांग्रेस के नेता भरत सिंह सोलंकी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

गुजरात कांग्रेस के नेता भरत सिंह सोलंकी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें वड़ोदरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

1:41PM
22 Jun, 20
दिल्ली में रोजाना 18,000 टेस्ट होने शुरू हो गए: सीएम अरविंद केजरीवाल

आज दिल्ली में लगभग 25,000 ऐक्टिव केस हैं। उसमें से अस्पतालों में 6,000 और होम आइसोलेशन में 12,000 लोग हैं। अच्छी खबर ये है कि एक हफ़्ते में बस 1,000 एक्टिव केस बढ़े हैं। अब दिल्ली में रोजाना 18,000 टेस्ट होने शुरू हो गए हैं। अब किसी को कोरोना की टेस्टिंग में परेशानी नहींं होगी। बीच में कुछ दिक्कतें आई थीं लेकिन इस समय दिल्ली में 7000 बेड खाली हैंः दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल

1:39PM
22 Jun, 20
अरविंद केजरीवाल बोले- हम चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहे

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- हम चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहे हैं। भारत चीन बॉर्डर पर और चीन से आए वायरस के खिलाफ। मारे 20 वीर जवान पीछे नहीं हटे। हम भी पीछे नहीं हटेंगे और दोनों युद्ध जीतेंगे।

1:38PM
22 Jun, 20
देश में 55.77 फीसदी हुई कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सोमवार सुबह आठ बजे तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है और अब तक 2,37,195 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में, कोविड-19 के कुल 9,440 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने की दर 55.77 प्रतिशत हो गई है।

1:25PM
22 Jun, 20
राजस्थान में कोरोना के 67 नए मामले सामने आए

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि आज सुबह 10.30 बजे तक राज्य में कोरोना के 67 नए मामले सामने आए हैं और कोई नई मौत नहीं हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 14,997 हो गई है।

1:24PM
22 Jun, 20
महाराष्ट्र में 55 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 55 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि एक की मौत हुई है। महाराष्ट्र पुलिस में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,103 हो गई है।

12:10PM
22 Jun, 20
ओडिशा में कोरोना के 143 नए मामले

ओडिशा के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने कहा कि प्रदेश में कल कोरोना के 143 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल मरीजों की संख्या 5,303 हो गई है।

12:09PM
22 Jun, 20
नागालैंड में कोरोना के 69 नए मामले सामने आए

नागालैंड के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि परीक्षण किए गए 275 नमूनों में से कोरोना के 69 नए मामले सामने आए हैं। कुल मरीजों की संख्या 280 हो गई है जिनमें से 139 सक्रिय मामले हैं और जबकि 141 लोग सही हो चुके हैं।

11:54AM
22 Jun, 20

KGMU लखनऊ में कल Covid-19 के 2142 सैंपल में से 70 पॉजिटिव निकले।

11:53AM
22 Jun, 20
भोपाल में कोरोना के 40 नए मामले मिले

भोपाल में कोरोना वायरस के 40 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक का ड्राइवर भी पॉजिटिव पाया गया है। राजभवन से भी तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 

11:39AM
22 Jun, 20
इंदौर में कुल 44 नए मामले सामने आए

21 जून को इंदौर में कुल 44 नए मामले सामने आए और 50 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नए आंकड़े के मुताबिक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4373 हो गई और इनमें से अब तक 3235 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वहीं मृतकों की संख्या 201 है:- जिला स्वास्थ्य विभाग, मध्यप्रदेश

11:37AM
22 Jun, 20
गोवा में कोरोना वायरस से पहली मौत

गोवा में कोरोना वायरस से पहली मौत दर्ज की गई है। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि कोरोना संक्रमित मॉर्लेम की एक 85 वर्षीय महिला का एक अस्पताल में निधन हो गया है।

11:36AM
22 Jun, 20
मुंबई के ठाणे सेंट्रल जेल के 4 कांस्टेबल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

मुंबई के ठाणे सेंट्रल जेल के 4 कांस्टेबल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। चारों को इलाज के लिए एक अस्पताल भेजा गया है। वहीं जो इन लोगों के संपर्क में आए हैं उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है।

11:34AM
22 Jun, 20
सिक्किम में कोरोना के आठ नए मामले सामने आए

सिक्किम में आठ व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिससे राज्य में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 78 तक पहुंच गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

11:33AM
22 Jun, 20
ब्राजील में मृतकों का आंकड़ा 50 हजार के पार

अमेरिका के बाद ब्राजील में हालात भयावह हो गए हैं। यहां मृतकों का आंकड़ा 50 हजार को पार कर गया है। वहीं संक्रमितों की संख्या 10 लाख 80 हजार से अधिक हो गई है।

11:32AM
22 Jun, 20
देश में एक दिन में कोरोना से 445 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,821 नए मामले सामने आए हैं और 445 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 4,25,282 हो गई है जिनमें से 1,74,387 सक्रिय मामले हैं। 2,37,196 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी तक 13,699 लोगों की मौत हो चुकी है। 

This post was last modified on June 22, 2020

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022