कोरोना: आधार-पैन लिंक करने और ITR रिटर्न भरने की तारीख 30 जून तक बढ़ी, वित्त मंत्री ने किया ऐलान

Follow न्यूज्ड On  

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में मचा हुआ है। भारत में भी इस जानलेवा कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने करीब 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस महामारी को लेकर भारत सरकार एक आर्थिक पैकेज का ऐलान कर सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार दोपहर को मीडिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से बात कर इस बात की जानकारी दी। आइये जानते हैं वित्त मंत्री ने क्या-क्या घोषणाएं की…

निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आर्थिक पैकेज का ऐलान किया जाएगा। इनकम टैक्स, जीएसटी और बैंकों को लेकर आज घोषणाएं होंगी।

वित्त मंत्री की बड़ी घोषणाएं-

– इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख को 30 जून तक बढ़ाया गया। लेट भुगतान 12 फीसदी से 9 फीसदी किया गया। ये राहत उन लोगों के लिए है जो 30 मार्च तक नहीं कर पाने की स्थिति में हैं। टीडीएस पर ब्याज दर 18 फीसदी के बदले 9 फीसदी चार्ज किया गया है।

-आधार से पैन लिंक करने की तारीख भी बढ़ाई गई है और उसे 30 जून 2020 तक कर दिया गया है।

-विवाद से विश्वास योजना को भी 30 जून 2020 तक बढ़ा दिया गया है।

-जीएसटी फाइल करने की तारीख भी 30 जून तक बढ़ा दी गई है।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 500 से ज्यादा हो चुकी है और दस लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक-एक मौत हुई जबकि पूर्व में हुई सात मौत महाराष्ट्र (दो), बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात और पंजाब में एक एक मौत हुई थी। अबतक देश में 525 लोग कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

इनमें से अधिकतर वहीं लोग हैं, जो बाहर देश से घूमकर आए हैं। पिछले दिनों में विदेश से घूमकर 14 लाख लोग आए हैं। सरकार की नजर इन लोगों पर है। लोगों को घर में रहने के लिए कहा जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने मंगलवार को जिम्मेदारों के साथ बैठक की और हालात की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि 14 लाख लोग विदेशों से आए हैं और हमारे आइसोलेशन वार्ड में अभी 8 हजार लोग एडमिट हैं। ऐसे में जरूरत है कि लोग घर में रहें और किसी के भी संपर्क में न आएं।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र और केरल हैं। सरकार ने देश के 32 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के 560 जिलों में कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया है। वहीं लक्षद्वीप में आंशिक लॉकडाउन किया गया है। यात्री जहाजों को द्वीप में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया गया है और आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू है।

This post was last modified on March 24, 2020 3:00 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022