CSBC Bihar Police Constable Exam Cut Off 2021: जानिए बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में कितना होगा कटऑफ

Follow न्यूज्ड On  

CSBC Bihar Police Constable Exam Cut off 2021: बिहार पुलिस सिपाही ( Bihar Police Constable) के 8415 पदों के लिए रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दो शिफ्ट में हुआ। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, इंग्लिश, गणित और करेंट अफेयर्स के कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा विशेषज्ञ डॉ. एम रहमान (Examination expert Dr. M. Rahman) ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने एनसीईआरटी (N c E r T)  की किताबों और करेंट अफेयर्स (current affairs) का गहनता से अध्ययन किया होगा उनका परिणाम बेहतर रहेगा। उनके अनुसार सामान्य वर्ग का कटऑफ 70 से 72 के बीच रहने की संभावना है।

90 प्रतिशत उपस्थिति रही, अब 21 मार्च को होगी परीक्षा

आठ जिलों में विभिन्न सेंटरों पर 61 अभ्यर्थियों को नकल में संलिप्त पाया गया, इनमें 55 को गिरफ्तार कर लिया गया है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) का दावा है कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त रही।

पर्षद के मुताबिक शेखपुरा में 18, सीवान में 1, गोपालगंज में 4, अरवल में 2, औरंगाबाद में 5, पटना में 26, भोजपुर में 1 और नवादा में 4 अभ्यर्थियों द्वारा ब्लूटूथ या चिट के जरिए नकल करने का मामला सामने आया है। इनमें 55 को गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ फरार हो गए। लिखित परीक्षा के लिए राज्यभर में 611 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इसके लिए 630524 अभ्यर्थियों को ई प्रवेश-पत्र जारी किया गया था। 90 प्रतिशत उपस्थिति रही। परीक्षा में अभ्यर्थियों के अंगूठे का निशान और फोटोग्राफ बायोमीट्रिक तरीके से लिया गया।

सिपाही बहाली के लिए 14 और 21 मार्च को दो-दो पालियों में परीक्षा निर्धारित है।

Share

Recent Posts

‘टाइगर 3’ में घातक एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी कटरीना

अभिनेत्री जो कि आगामी रोहित शेट्टी की पुलिस ड्रामा 'सूर्यवंशी' और हॉरर कॉमेडी 'फोन भूत'…

June 11, 2021

निखिल जैन से मेरी शादी वैध नहीं, हम बहुत पहले अलग हो गए थे : नुसरत जहां

नुसरत ने कहा कि निखिल ने उनकी जानकारी के बिना उनके अकाउंट से पैसे निकाले…

June 9, 2021

Mi 11 सीरीज ने 45 दिन में रिकॉर्ड 300 करोड़ की बिक्री दर्ज की

एमआई 11 (Mi 11) और एमआई 11 एक्स प्रो (Mi 11X Pro) दोनों में रेवोल्यूशनरी…

June 9, 2021

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तबीयत खराब, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती

कमलनाथ को सर्दी,खांसी और बुखार की समस्या बताई जा रही है जिसका चेकअप करवाने के…

June 9, 2021

NCB ने Sushant Singh Rajput के दोस्‍त सिद्धार्थ पिठानी को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

एनसीबी ने हैदराबाद से सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया गया है और मुंबई लाया जा…

May 28, 2021

BJP के पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

उनका इलाज पटना के ही एक निजी अस्‍पताल में हो रहा था। उनके बेटे ने…

May 16, 2021