यूपी, बिहार और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भी फानी तूफान का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Follow न्यूज्ड On  

इस समय भारत के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान ‘फानी’ का खतरा बना हुआ है। इस तूफान की शुक्रवार को ओड़िसा में दस्तक देने की आशंका है, जिसके चलते ओड़िसा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब खबर है कि इस तूफान का कहर उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असर, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी दिख सकता है।

तूफान के चलते ओड़िसा में स्कूल, कॉलेज आदि को बंद रखने के आदेश जारी किये गए। साथ ही तटीय जिलों में रह रहे हजारों लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाया गया। अब अन्य राज्यों में तूफान की आशंका के चलते मौसम विभाग (IMD) चेतावनी जारी कर रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि, उत्तर प्रदेश में 2 और 3 मई को तेज हवा और बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के किसानों को तूफान की चेतावनी देते हुए फसल को होने वाले नुकसान से बचने के लिए कटी फसल, खुले में रखे अनाज और खेतों में तैयार फसल को काटकर सुरक्षित करने की सलाह दी गयी है। साथ ही विभाग ने जानकारी देते हुए कहा, ‘बंगाल की खाड़ी में बने फानी चक्रवात के कारण 2 और 3 मई 2019 को हल्की वर्षा होने और तेज हवाएं (गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना है। इसकी वजह से आद्रता में भी इजाफा हो सकता है।’

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं बिहार में 40 से 50 और पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, उत्तराखंड, झारखंड, और पुडुचेरी में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसके अलावा आंधी और बिजली के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है।

बताया जा रहा है कि, 3 मई को दोपहर बाद फानी जगन्नाथ पुरी से गुजरेगा और इस दौरान हवा की रफ्तार 175 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास रहने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर पुरी से करीब 660 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में केंद्रित तूफान ओड़िसा तट की तरफ अभी 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। बचने के लिए नौसेना, भारतीय वायुसेना और तटरक्षक बल को हाईअलर्ट पर रखा गया है। साथ ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ODRF) और दमकल सेवाओं को असैन्य प्रशासन की सहायता के लिये संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है।

बता दें कि संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र (JKWTC) की तरफ से जारी नवीनतम पूर्वानुमान के मुताबिक 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद फानी सबसे खतरनाक चक्रवात है।

This post was last modified on May 2, 2019 1:17 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022