द. अफ्रीका के खिलाफ 50 टेस्ट विकेट लेने वाले अश्विन चौथे भारतीय

Follow न्यूज्ड On  

पुणे, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए।

अश्विन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने मेहमान टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (64), क्विंटन डी कॉक (31), कागिसो रबादा (2) और केशव महाराज (72) को अपना शिकार बनाया।

अश्विन की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 275 रनों पर ढेर कर दिया।

अश्विन ने इसी के साथ अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और जवागल श्रीनाथ की सूची में कदम रख लिया। इन सभी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 50 से ज्यादा विकेट लिए थे।

कुंबले इस सूची में 84 विकेटों के साथ शीर्ष पर हैं। श्रीनाथ और हरभजन ने क्रमश: 64 और 60 विकेट लिए हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022