दादा की कब्र खोदते समय आदमी की मौत

Follow न्यूज्ड On  

मुजफ्फरनगर (उप्र), 27 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां दादा की कब्र खोद रहे एक 42 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर दिल का दौरा पड़ा और मिनटों में ही उसकी मौत हो गई।

बाद में दोनों की कब्रें आजू-बाजू में बनाकर दफना दिया गया।

यह दुखद घटना दो दिन पहले मुजफ्फरनगर के जानसथ इलाके में हुई थी, जहां 80 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ की मृत्यु बुढ़ापे की समस्याओं के कारण हो गई थी।

इसके बाद उनका पोता सलीम अपने कुछ दोस्तों के साथ कब्र को दफनाने के लिए खुदाई कर रहे थे तभी उन्हें अपने सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वो गिर गए।

गिरने से ठीक पहले, उसने अपने दोस्तों को एक और कब्र खोदने के लिए कहा।

सलीम को एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में, उसे अपने दादा की कब्र के बगल में दफनाया गया।

सलीम के चचेरे भाई, बाबर अहमद ने कहा, “हो सकता है, उसे पहले से इस बात का संकेत मिल गया हो और वह बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहा हो। यही कारण है कि उसने हमें एक और कब्र खोदने के लिए कहा। हम कभी सोच भी नहीं सकते थे कि हम वाकई में उसके लिए एक और कब्र खोदेंगे? वह युवा थे और स्वस्थ थे। उनकी मृत्यु ने हम सभी को स्तब्ध कर दिया है।”

मृतक सलीम एक फल विक्रेता था और वह अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गया है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022