दादर और नगर हवेली के सांसद मुंबई के होटल में फंदे से लटके मिले (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली के सांसद मोहन एस. डेलकर सोमवार सुबह मुंबई के एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटके पाए गए। फिलहाल पुलिस इसे कथित आत्महत्या का मामला मान रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय नवशक्ति पार्टी के नेता डेलकर की मौत का प्राथमिक कारण, फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह कब और क्यों मुंबई पहुंचे। मरीन ड्राइव पर समुद्र के किनारे स्थित होटल सी ग्रीन साउथ में पुलिस की जांच जारी है, जहां सोमवार सुबह उनका शव बरामद किया गया था। पुलिस पता लगा रही है कि क्या उनके साथ कोई और भी था और सांसद से जुड़ी हर जानकारी जुटाई जा रही है।

मुंबई पुलिस के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, मरीन ड्राइव पुलिस टीम मौके पर है। एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया, यह फांसी का मामला है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

58 वर्षीय एक पूर्व कांग्रेसी नेता डेलकर सात बार के लोकसभा सांसद थे, जो 1989 से 2009 तक और फिर 2019 से महाराष्ट्र-गुजरात से सटे केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली का प्रतिनिधित्व करते थे।

–आईएएनएस

एकेके/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022