दारा शिकोह की कब्र को लेकर कमेटी के अधिकांश सदस्यों में बनी सहमति

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के हुमायूं मकबरे में दारा शिकोह की कब्र मिलने के सच का पता जानने के लिए संस्कृति मंत्रालय की ओर से गठित कमेटी ने 11 जनवरी 2021 (सोमवार) को हुमायूं मकबरे का दौरा किया। इसमें दिल्ली नगर निगम के इंजीनियर संजीव कुमार सिंह भी साथ मौजूद रहे, जिन्होंने मकबरे में दारा शिकोह की कब्र खोजने का दावा किया है।

इस दौरे पर मकबरे में कब्रों को देखा गया और तहकीकात की गई, साथ ही दावे पर चर्चा भी की गई। साथ ही कमेटी के एक मेंबर को अभी भी दावे पर संदेह है। हालांकि कमेटी के सभी मेम्बर्स अपनी-अपनी रिपोर्ट मिनिस्ट्री को जल्द सौंपेंगे।

दिल्ली नगर निगम के इंजीनियर संजीव कुमार सिंह ने हुमायूं मकबरे में जिस कब्र को दारा शिकोह की कब्र बताई है, उस दावे से कमेटी के अधिकांश सदस्य सहमत हैं। हालांकि कमेटी के एक सदस्य जमाल हसन को अभी भी संदेह है।

इस कमेटी के एक मेम्बर डॉ. बी.आर. मणि ने आईएएनएस को बताया, हमारा कल का दौरा अच्छा था, कमेटी के जिन लोगो ने कब्र नहीं देखी थी उन्होंने भी देख लिया। सबकी अपनी-अपनी राय है। अब हमारी रिपोर्ट मिनिस्ट्री को जाएगी। हालांकि कमेटी के अधिकांश लोग संजीव सिंह के दावे से संतुष्ट हैं।

दरअसल, संस्कृति मंत्रालय ने हुमायूं के मकबरे में दफन दारा शिकोह की कब्र ढूंढने के लिए बीते साल जनवरी में कमेटी बनाई थी। इस कमेटी में आर.एस. बिष्ट, बी.आर. मणि, के.एन. दीक्षित, डॉ. के.के. मुहम्मद, सैयद जमाल हसन, बी.एम. पांडेय शामिल हैं। यह कमेटी कब्र खोजने में जुटी हुई थी।

खास बात है कि जिस हुमायूं मकबरे में दारा शिकोह की कब्र खोजने का दावा किया गया है, उससे साढ़े पांच किलोमीटर की दूरी पर ही दारा शिकोह रोड भी है।

मुगल शासक शाहजहां के चार बेटों में से एक दाराशिकोह की 1659 में उसके ही भाई औरंगजेब ने राजगद्दी की लड़ाई के दौरान हत्या कर दी थी। दारा शिकोह भारतीय उपनिषद और भारतीय दर्शन का विद्वान होने के साथ उदारवादी व्यक्ति भी थे।

उदारवादी नजरिए के कारण ही मुगलशासकों में सिर्फ दारा शिकोह के चरित्र को भाजपा का मातृसंगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पसंद करता है। ऐसे में वर्तमान सरकार में दारा शिकोह की कब्र की चल रही इस खोज के काफी मायने हैं।

— आईएएनएस

एमएसके-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022