पुण्यतिथि विशेष: बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री थीं नरगिस, जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

Follow न्यूज्ड On  

नरगिस हिंदी सिनेमा की महान अदाकाराओं में से एक हैं। उनकी अदाकारी को आज भी सराहा जाता है। भारतीय सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस नरगिस का 3 मई 1981 को निधन हो गया। आज उनकी पुण्यतिथी है।

भारतीय सिनेमा में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से चार दशकों तक बॉलीवुड पर राज करने वाली नरगिस का जन्म 1 जून 1929 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम फातिमा राशिद था। उन्होंने अपना करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट  सिर्फ 6 साल की उम्र में 1935 में आई फिल्म ‘तलाशे हक’ से शुरू किया। नरगिस बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन माँ के कहने पर उन्होंने स्क्रीन टेस्ट दिया और 1943 में आई महबूब खान ने फिल्म ‘तकदीर’ से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस कदम रखा। इसके बाद वह बॉलीवुड की महान अदाकाराओं में शामिल हो गई। आज उनकी पुण्यतिथि पर आप भी जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

नरगिस के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

1. नरगिस डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन माँ के कहने पर उन्होंने स्क्रीन टेस्ट दिया। उन्होंने बहुत कोशिश की कि वह स्क्रीन टेस्ट में फैल हो जाएं, लेकिन मेहबूब खान ने उन्हें अपनी फिल्म में ले लिया।

2. अपने फिल्मी करियर में नरगीस ने कई बड़ी फिल्में की जिनमें बरसात, आवारा, दीदार और श्री 420 आदि शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में राज कपूर के साथ 16 फिल्में की, जिनमें से ज्यादातर फिल्में हिट साबित हुई।

3. सुनील दत्त से पहले राज कपूर के साथ नरगिस के अफेयर की चर्चा थी। नरगिस शादीशुदा राज कपूर के करीब आई, लेकिन बाद में दोनों में दूरियां आ गयी।

4. नरगिस ने साल 1957 में आई फिल्म ‘मदर इंडिया’ में सुनील दत्त की मां का किरदार निभाया। इसी फिल्म के दौरान सुनील दत्त ने नरगिस की जान बचाई। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी। बाद में साल 1958 में दोनों ने शादी कर ली।

5. ‘द ट्रू लव स्टोरी ऑफ नरगिस एंड सुनील दत्त’ की किताब के मुताबिक नरगिस राज कपूर से अलग होने के बाद आत्महत्या करने के लिए सोच रही थीं, लेकिन सुनील दत्त मिलने के उनकी जिंदगी में बदलाव आए।

6. नरगिस सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं बल्कि समाजसेविका भी थीं। उन्होंने नेत्रहीन और विशेष बच्चों के लिए काफी काम किया। वह भारत की पहली स्पास्टिक्स सोसाइटी की संरक्षक रही थीं।

7. नरगिस भारतीय सिनेमा की ऐसी पहली अभिनेत्री थी, जिन्हें ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया था। साथ ही बेस्ट एक्ट्रेस के लिए पहला का नेशनल अवॉर्ड भी नरगिस को मिला।

8. उन्हें समाज सेवा के लिए राज्यसभा का सदस्य भी चुना गया था। फिल्म ‘मदर इंडिया’ में बेमिसाल अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया।

9. नरगिस कैंसर जैसी बीमारी का शिकार हो गईं। 3 मई साल 1981 में मुंबई में उनका निधन हो गया। वह अपने बेटे संजय दत्त की पहली फिल्म ‘रॉकी’ नहीं देख पाई थी।

10. मुंबई के बांद्रा में नरगिस के नाम पर सड़क है। हर साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में राष्ट्रीय एकता पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म को ‘नरगिस दत्त पुरस्कार’ दिया जाता है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022