असम के बाद दिल्ली में भी नागरिकता कानून का विरोध, सड़क पर उतरे जामिया के छात्रों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Follow न्यूज्ड On  

संसद से नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। पूर्वोत्तर भारत में इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है। असम के कई इलाकों में उग्र प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं पूर्वोत्तर के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में भी इसका विरोध शुरू हो गया है। जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे। शुक्रवार को जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों ने संसद तक मार्च करने की कोशिश की।

छात्रों के संसद मार्च को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी है। दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी कैंपस के गेट नंबर 1 के पास छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ है। आपको बता दें कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने काफी संख्या में इस बिल का विरोध करते हुए सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर भारी संख्या पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस द्वारा बनाए गए बैरिकेड के ऊपर छात्र-छात्राओं ने चढ़कर प्रदर्शन किया। पुलिस छात्रों को टांग कर मौके से हटाने की कोशिश करती नज़र आई।

बता दें कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुरुवार देर रात नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019 को मंजूरी दे दी। इससे यह पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने वाले गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यक प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने वाला एक अधिनियम बन गया है।


धारा 370 और CAB के बाद अब इन दो कानूनों पर भाजपा का ध्यान, अंदरखाने शुरू हुई चर्चा

This post was last modified on December 13, 2019 4:47 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022