दिल्ली: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

Follow न्यूज्ड On  

प्यार अगर सफल ना हो तो कोई भी हद पार कर जाता है। दिल्ली के सोनिया विहार में बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। जहां प्रेमिका द्वारा शादी का दबाव बनाने पर युवक ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी है। इसके बाद कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया। मृतका की सहेली उसे तलाश करते हुए आरोपी के कमरे पर पहुंची तो दरवाजे पर बाहर से ताला बंद मिला। शक होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर उसका शव पड़ा था।

क्या था पूरा मामला

वाक्या शनिवार का है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की परिवार के साथ गाजियाबाद के प्रेम विहार में रहती थी। गाजियाबाद से पहले उसका परिवार सोनिया विहार के चौहान पट्टी इलाके में रहता था। वहीं पर उसकी एक सहेली भी रहती है। आरोपी सूरज लड़की की सहेली के घर पर ही किराए पर रहता था। वहीं पर लड़की की सूरज से दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। इसी बीच सूरज ने तीसरे पुश्ते पर किराए का कमरा लेकर रहना शुरू कर दिया। वहां भी लड़की उससे मिलने जाती थी।

12 मार्च को लड़की सहेली के घर पर रहने के लिए पहुंची। शनिवार शाम को वह सहेली के घर से सूरज के कमरे पर उससे मिलने गई। देर रात तक जब लड़की वापस नहीं लौटी तो उसकी सहेली अपने पति के साथ सूरज के कमरे पर पहुंची। मगर आरोपी ने उससे कहा कि वह तो उससे मिलकर चली गई थी।

घर पता करने पर वह वहां भी नही पहुंची थी। सहेली अपने पति के साथ दोबारा सूरज के कमरे पर पहुंची तो वहां बाहर से ताला लगा मिला। कमरे में झांककर देखा तो अंदर उसकी सहेली का शव पड़ा था। रात 3 बजे उसने सोनिया विहार थाने में हत्या की सूचना दी। पुलिस ने सूरज को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछकी जा रही है।

प्रेमी ने कबूला अपना जुर्म, शादी ना करना बताई वजह

पुलिस पूछताछ में सूरज ने बताया कि वह शादी नहीं करना चाहता था। मगर उसकी प्रेमिका शादी का दबाव बना रही थी। इसी से परेशान होकर उसने देर रात को उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। परिजन मृतका की उम्र16 साल बता रहे हैं, जबकि पुलिस को उसे बालिग मान रही है।

प्यार में अक्सर लोग सुध खो बैठते हैं लेकिन इस तरह की वारदातें आपको सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि आखिर प्यार का अंजाम इतना दर्दनाक कैसे हो सकता है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022