लड़की ने बॉयफ्रेंड से हेल्मेट उतरवाया और फेंका एसिड, फिर पुलिस को चकमा देने के लिए बनाई कहानी

Follow न्यूज्ड On  

देश में आमतौर पर महिलाओं पर एडिस अटैक की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन, इस बार मामला उलट गया है। दिल्ली में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड पर एसिड फेंक दिया है। घटना दिल्ली के विकासपुरी इलाके की है। इस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के चेहरे पर एसिड इसलिए फेंक दिया क्योंकि वह लड़की से शादी करने से मना कर रहा था। हैरत की बात यह है कि लड़के को पता भी नहीं चला कि उस पर एसिड फेंकने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड ही है।

दरअसल, वारदात के वक्त लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर सवार थी। पुलिस के मुताबिक 11 जून को उन्हें पीसीआर कॉल मिली कि विकासपुरी इलाके में एक लड़का-लड़की पर किसी ने एसिड फेंक दिया है। पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो पता चला कि लड़की के हाथ पर बहुत हल्का सा एसिड गिरा हुआ है, जबकि बॉयफ्रेंड के चेहरे, गर्दन और छाती पर काफी ज्यादा एसिड गिरने से वो काफी झुलस गया था। पूछताछ में लड़का और लड़की दोनों ने पुलिस को बताया कि चलती बाइक पर किसी ने एसिड फेंक दिया है। पुलिस जांच में जुट गयी। लेकिन, कई दिन जांच करने के बाद भी पुलिस एसिड अटैक करने वाले की पहचान नहीं कर पा रही थी।

इसके बाद पुलिस पीड़ित लड़के के पास दोबारा पहुंची और फिर से पूछताछ करने लगी। इस दौरान लड़के ने बताया कि घटना से ठीक पहले उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे ये कहते हुए हेल्मेट उतारने को कहा था कि वो उसे ठीक से छू नहीं पा रही है। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और उसने लड़की से दोबारा सख़्ती से पूछताछ की। पूछताछ में लड़की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

लड़की ने बताया कि वो लड़के से पिछले तीन साल से प्यार करती थी। लेकिन शादी के नाम पर लड़का लगातार आनाकानी कर रहा था। इसके बाद ही लड़की ने तय कर लिया था कि वो मेरा नहीं तो किसी और का नहीं हो सकता है। फिर उसने एसिड खरीद कर अपने पर्स में रखा और प्लानिंग के तहत बॉयफ्रेंड पर एसिड फेंक दिया। आरोपी लड़की बीए की छात्रा है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022