डेरा प्रमुख राम रहीम को सजा से पहले हरियाणा, पंजाब में सुरक्षा कड़ी

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 17 जनवरी (आईएएनएस)| डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह व उनके तीन करीबी सहयोगियों को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत द्वारा गुरुवार को सजा सुनाए जाने से पहले पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

राम रहीम व उसके तीन करीबी सहयोगियों को पहले ही दोषी करार दिया जा चुका है।

सीबीआई की हरियाणा स्थित पंचकूला की अदालत गुरमीत राम रहीम व पूर्व डेरा प्रबंधक किशन लाल के साथ कुलदीप व निर्मल को सजा सुनाएगी।

अदालत ने राम रहीम व इन तीनों को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या की साजिश रचने के लिए 11 जनवरी को दोषी करार दिया था।

सीबीआई न्यायाधीश जगदीप सिंह दोषियों को सजा सुनाएंगे।

चंडीगढ़ से लगे पंचकूला के सेक्टर एक के अदालत परिसर में सख्त चौकसी रखी जा रही है।

हरियाणा के सिरसा शहर में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सिरसा में डेरा का मुख्यालय स्थित है।

पंजाब पुलिस ने पड़ोसी राज्य में भी ऐहतियातन सुरक्षा कड़ी की है क्योंकि बठिंडा, मनसा व संगरूर में डेरे के लाखों अनुयायी हैं।

राम रहीम के 25 अगस्त 2017 को दोषी करार देने पर पंचकूला व सिरसा में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी और 260 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022