देश में 18 फीसदी बढ़ी गायों की आबादी : 20वीं पशुगणना

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)| देशभर में गायों की आबादी में 2012 के बाद तकरीबन 18 फीसदी की वृद्धि हुई है। पशुगणना की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में गायों की आबादी 14.51 करोड़ है। यह जानकारी 20वीं पशुगणना की रिपोर्ट में दी गई है। पिछली पशुगणना के मुकाबले 20वीं पशुगणना में सभी पशुधन की आबादी 4.6 फीसदी की वृद्धि के साथ 53.57 करोड़ टन हो गई है। केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय द्वारा बुधवार को 20वीं पशुगणना की विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि इस बार पशुगणना में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया। टैबलेट के माध्यम से देशभर में पशुगणना की गई है।

देश में पशुगणना हर पांच साल पर होती है। भारत में पहली बार 1919-20 में पशुगणना हुई थी। इसके बाद 1924-25 में दूसरी पशुगणना हुई। आजादी के बाद प्रथम पशुधन गणना वर्ष 1951 में आयोजित की गई तथा उत्तरोत्तर हर पांचवे वर्ष यह गणना आयोजित की जाती हैं।

पशुधन गणना के क्रम में वर्तमान पशुधन गणना 2017 पशुधन गणना की 20वीं कड़ी की रिपोर्ट है। पिछली बार की पशुगणना 2007-12 में हुई थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022